हम आपको कहानी नहीं बल्कि एक चीते और मगरमच्छ की असली घटना से रूबरू करवा रहे हैं। ब्राजील की एक नदी में एक चीता पानी पीने और नदी के किनारे पेड़ों की ठंडी छांव लेने आया था। लेकिन वहां उसकी मुलाकात एक मगरमच्छ से हो गई। फिर क्या था महाशय झपट पड़े उसपर। काफी देर दोनों में जंग चली। कभी मगरमच्छ उस पर भारी पड़ता तो कभी चीता जीतता जान पड़ता।  ये नजारा देख रहे थे नदी में नाव पर सवार कुछ लोग। सब यही सोच रहे थे कि आखिर कौन जीतेगा और कौन मरेगा? काफी देर की लड़ाई के बाद आखिरकार चीते को अपना दोपहर का खाना मिल ही गया। उसने मगरमच्छ का काम तमाम कर दिया।  तो अगली बार कोई आपसे पूछे कि चीते और मगरमच्छ में ताकतवर कौन? तो जवाब चीता ही देना। ठीक है न!