नॉर्मल एक कॉलोनी का लोकल नाई बाल काटने के 50 रुपये लेता है, लेकिन अगर हम कहें कि एक लोकल नाई ने एक व्यक्ति से बाल काटने के 1800 रुपये मांग लिए तो शायद आप हंसे या गुस्सा हो जाएं? दरअसल, ऐसा हुआ है एक विदेशी सैलानी के साथ जिससे एक लोकल नाई ने बाल काटने के 1800 रुपये मांग लिए, लेकिन आगे क्या हुआ इसके लिए आपको इसकी वीडियो देखनी होगी।
तो चलिए देखते हैं सैलून का वीडियो...
क्या किया लोकल नाई ने?
दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विदेशी सैलानी एक लोकन नाई के सैलून पर जाता है और बाल कटवाता है। इसके बाद वो नाई से ये पूछता है कि कितने पैसे हुए? इस पर नाई उससे कहता है कि 1800 रुपये हो गए।
इस पर विदेशी सैलानी कहता है कि पैसे थोड़े कम कर लीजिए। इस पर नाई 1200 रुपये में ही मान जाता है, लेकिन शायद नाई को ये नहीं पता होता कि ये पूरा वाक्या विदेश सैलानी के मोबाइल पर रिकॉर्ड हो रहा होता है। वहीं, अब ये वीडियो इंटरनेट पर छा गया है।
खुद विदेशी सैलानी ने शेयर किया वीडियो
नाई की दुकान में जो कुछ भी हुआ उसका पूरा वीडियो खुद विदेशी शख्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2.9 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।
लोग दे रहे हैं अपनी प्रतिक्रिया
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि तुम इस ट्रिप के बाद बहुत कुछ सीखोगे। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि तुमसे ज्यादा पैसे लिए गए हैं, क्योंकि हेड मसाज और हेयर कट के 300-400 रुपये ही होते हैं।
यहां देख सकते हैं पूरा वीडियो:-