बैंक में पैसे जमा करने गए शख्स ने फॉर्म में लिख दी ऐसी बात
- फोटो : Twitter @NationFirst78
Viral Bank Slip: हम सभी में से ज्यादातर लोग किसी न किसी बैंक में पैसा जमा करने के लिए गए होंगे। बैंक में पैसा जमा करने से पहले डिपॉजिट फॉर्म में कई जानकारियां देनी होती हैं। इस फॉर्म में अपना नाम, अकाउंट नंबर, शाखा, तारीख, मोबाइल नंबर और कितने पैसे जमा करना है भरना होता है। पैसे को नंबर्स और शब्दों में लिखना होता है।
कई बार इस फॉर्म को भरते समय लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं, तो गलत-सही लिख देते हैं। बैंक कर्मचारी फॉर्म की जांच करते समय गलती को सही करने के लिए कहते हैं। लेकिन आज कल की व्यस्त जिंदगी में लोग किसी काम को जल्द से जल्द निपटाना चाहते हैं। ऐसे में कभी-कभी बैंक कर्मचारी फॉर्म की जांच करने में कुछ गलतियों को नहीं देख पाते हैं। अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।
एक बैंक कर्मचारी ने बैंक ग्राहक के फॉर्म को सही से नहीं देखा जिसकी वजह से अब वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक बैंक की स्लिप वायरल हो रही है जिसमें बैंक में पैसा जमा करने गए शख्स ने ऐसा कुछ लिख दिया है जिसे देखकर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
इस शख्स ने डिपॉजिट फॉर्म में पैसे लिखने वाली जगह पर तुला राशि लिख दिया है। शख्स को फॉर्म में जमा करने वाली राशि को लिखने लिए कहा था, तो उसने तुला राशि लिख दी। फॉर्म भरने के बाद शख्स एक हजार रुपये जमा करने पहुंचा और बैंककर्मी ने फाॅर्म को देखे बिना ही पैसे को जमा कर लिया और मुहर लगाकर पर्ची दे दी।
Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपा है शातिर चूहा, खोजने में 99 फीसदी लोग हो चुके हैं फेल, क्या आप खोज लेंगे?
डिपॉजिट फॉर्म में की गई इस गलती की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहो रही है और इसको देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। ट्विटर पर @NationFirst78 नाम के अकाउंट से इस स्लिप को शेयर किया गया है और कैप्शन लिखा गया है कितने तेजस्वी लोग हैं।
इस पोस्ट पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और मजाक उड़ा रहे हैं। स्लिप के ऊपरी भाग को देखकर लग रहा है कि यह मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का है। लेकिन यह जानकारी नहीं है कि किसी ने ऐसा मजाक में लिखा है या सच में ऐसा लिखा है। लेकिन स्लिप पर लगे मुहर को देखकर पता चल रहा है कि इस गलती के बावजूद खाताधारक के पैसे बैंक में जमा हो गए।