जलवा तेरा जलवा गाने पर जमकर नाचे पुलिसवाले
- फोटो : AI
Video: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे भारत में देशभक्ति और जश्न का माहौल है। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अलग-अलग रंग देखने को मिले हैं। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के एक थाने का वीडियो सामने आया है। थाने में तिरंगा फहरा था और देशभक्ति का माहौल था। डीजे पर वतन तेरा जलवा बजा और पुलिस वालों का ऐसा अंदाज देखने को मिला कि तालियां बजने लगीं। बागपत के कोतवाली खेकड़ा में 15 अगस्त के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
राष्ट्रीय पर्व की सुरक्षा व्यवस्था के बीच खाकी का यह बेफिक्र अंदाज सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी पूरे जोश के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। कभी दोनों कदम से कदम मिलाते हैं, तो कभी एक-दूसरे के स्टेप को फाॅलो करते हैं। सामान्य दिनों में ड्यूटी पर सख्त दिखने वाले पुलिसकर्मियों का ये मस्ती भरा अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगे और तालियां बजाईं।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं, जबकि सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को शेयर करते हुए एक शख्स ने कैप्शन में लिखा है, 'दीवान जी एकदम मगन हैं आज। बागपत से खुशनुमा वीडियो सामने आया है। एक अन्य ने लिखा है कि आजादी का जश्न मस्ती कि उमंग के संग।
Viral: 25 साल के युवा ने 1 करोड़ की भी छोड़ी नौकरी, जेन- Z के फैसले पर छिड़ी बहस, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे देश में तिरंगा फहराया गया। स्कूलों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक देशभक्ति के गीत बज रहे थे। परेड हो रही थी और मिठाइयां बंट रही थीं। बागपत के कोतवाली खेकड़ा में भी जश्न का माहौल था। यहां पर सुबह तिरंगा फहराया गया और पुलिसकर्मियों ने सलामी दी। इस खास दिन को पूरे जोश के साथ मनाया। फिर डीजे पर देशभक्ति गाने बजने लगे।
Viral: बच्चे को साइकिल पर बैठाकर स्कूल ले जाती मां का वीडियो वायरल, ममता और त्याग देख हर कोई हो रहा भावुक
देशभक्ति गाने पर डांस करने से पुलिसकर्मी खुद को रोक नहीं पाए। सोशल मीडिया पर लोग सुरक्षाकर्मियों के इस जिंदादिली की तारीफ कर रहे हैं। वायरल वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।