Baby Monkey Punch Viral Video: जापान के इचिकावा सिटी जू में रहने वाले पंच की कहानी आप सभी जानते होंगे। जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया था। पंच पहले भी चर्चा में आ चुका है। जब वह एक सॉफ्ट टॉय ओरंगुटान के खिलौने से लिपटकर प्यार खोजता था। जब उसे मां का सहारा नहीं मिला, तो उसने उस सॉफ्ट टॉय को ही अपना सहारा बना लिया। हाल ही में एक बार फिर बेबी मंकी पंच का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी नई साथी के साथ खेलता-कूदता नजर आ रहा है।
Viral Video: दूल्हा-दुल्हन की वरमाला देख लोगों को याद आया दही हांडी उत्सव, वीडियो देख हंसी रोक पाना मुश्किल
वायरल वीडियो में आप दोनों को साथ में उछलते-कूदते, एक-दूसरे का पीछा करते और बेहद करीब नजर आते देख सकते है। कुछ पलों में दोनों के बीच स्नेह भी साफ झलक रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, बेबी मंकी पंच के साथ मोमो-चान नाम की मादा (फीमेल) मैकाक है। यह देखकर ऐसा लग रहा है कि, अब हमारा बेबी मंकी पंच अकेला नहीं रहा उसे मोमो-चान नाम की नई साथी मिल गई है, जिसके साथ वो बहुत खुश लग रहा है।
बेबी मंकी पंच के इस वीडियो को एक्स @Mofumofu0004 पर शेयर किया गया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स मोमो-चान और पंच की दोस्ती को लेकर बहुत खुश हैं।
Viral Video: रील के लिए मौत का खेल खेलता नजर आया लड़का, स्केटिंग करते हुए चलती बस के नीचे घुसा, देखें वीडियो
बेबी मंकी पंच की कहानी काफी भावुक रही है। जन्म के बाद उसकी मां ने उसे छोड़ दिया था, ऐसे में जू के कर्मचारियों ने उसे एक सॉफ्ट टॉय दिया। यह खिलौना पंच के लिए सिर्फ खेलने की चीज नहीं था, बल्कि उसके लिए एक तरह का सहारा था, जिसने उसे अपने नए माहौल में ढलने में मदद की और समय के साथ पंच ने खुद को संभालना सीखा। यह खिलौना उसके लिए सुरक्षा, सहारा और सुकून का माध्यम बन गया। अब पंच की कहानी हर दिल को छू रही है।