छत पर बंदरों के उत्पात से परेशान आंटी ने वॉशिंग मशीन में डाल दिया गेंहू और फिर...
- फोटो : Instagram
Viral Video: वर्तमान समय में कपड़े धोने के लिए ज्यादातर लोग वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कभी-कभी लोग जो चीज, जिस काम के लिए बनी है, उससे दूसरे काम भी करने लगते हैं। अब एक इसी तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक आंटी ने कुछ ऐसा किया है कि वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों ने देखकर अपना माथ पीट लिया है।
दरअसल, आंटी ने गेहूं को सुखाने के लिए वॉशिंग मशीन के ड्रॉयर में डाल दिया है। वीडियो में देखकर कई लोगों का कहना है कि अच्छा ये है कि कम से कम उन्होंने इसे ड्रायर में ही कपड़े में बांधकर डाला है। लोगों का कहना है कि अगर वो इसे सच में धो देतीं, तो क्या नजारा दिखता।
वीडियो में आंटी ने बताया कि छत पर बंदरों ने उत्पात मचा रखा है और बीते दो दिनों से उनके गेहूं का खराब कर दे रहे हैं। ऐसे में अब उन्होंने गेहूं को वॉशिंग मशीन में सुखाने का फैसला किया है। आगे वो वॉशिंग मशीन के ड्रायर में गेहूं दिखाती हैं और फिर उसे सुखाने के लिए छोड़ देती हैं। इस दौरान वह ड्रायर ऑन करती है और 5 मिनट बाद जब गेहूं को चेक करती है।
Viral Video: बारात में दूल्हे का बेकाबू ‘छपरी डांस’, लोग बोले– जल्दी खाकर निकलो, कहीं शादी न कैंसिल हो जाए
फिर गेंहू देखकर खुश हो जाती हैं, क्योंकि उनका गेंहू सूख चुका था। वो गेहूं को सूखा देखकरखुशी के मारे जोर-जोर से हंसना शुरू कर देती हैं। इसके बाद वह उस सूखे हुए गेंहू को ले जाकर छत पर डाल देती है। अंत में वह कहती है कि ‘देखिए दोस्तों, इससे दिनभर का काम 5 मिनट में ही हो गया है।
Viral Video: बेंगलुरु सफारी में मचा हड़कंप! तेंदुए ने बस की खिड़की पर चढ़कर महिला पर किया हमला, फिर जो हुआ...
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @adityasaloni2015 नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है और लिखा है- हेलो दोस्तों, आप सभी देखिए वॉशिंग मशीन में गेहूं सुखा रही हूं। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं।