फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending: श्मशान घाट पर शख्स ने चिते की राख पर सेकी रोटी, वीडियो देख घूम जाएगा दिमाग

Fri, 03 Jan 2025 06:39 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स चिते की राख पर रोटी सेक रहा है। गौरतलब हो कि खबर लिखने तक इस वीडियो को 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
चिते की राख रोटी सेकता हुआ शख्स - फोटो : Instagram/@nishantt023
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: अक्सर लोगों के मन में श्मशान घाट को लेकर नकारात्मक ऊर्जा और भूत-प्रेत से जुड़ी धारणाएं बनी रहती हैं। यह डर और भय का वातावरण पैदा करता है। लोग मानते हैं कि श्मशान मृतकों की आत्माओं का निवास होता है और वहां नकारात्मक शक्तियां विचरण करती हैं। यह धारणा सांस्कृतिक मान्यताओं, लोक कथाओं और सुनी-सुनाई बातों पर आधारित होती है। कुछ लोग श्मशान को अपवित्र स्थान मानते हैं और वहां जाने से भी कतराते हैं। मगर हाल ही में इसी से संबंधित एक हैरान कर देने वाला वाक्या सामने आया है। 

विज्ञापन


दरअसल, इंटरनेट एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति चिता की आग पर रोटियां सेक रहा है, जो कि अत्यंत असामान्य और डरावना है। गौरतलब हो कि इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है, जो इसकी वायरल होने की गति को दर्शाता है। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और कई लोग इस घटना पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जिनमें आश्चर्य और अविश्वास की भावना प्रमुख है।




वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक श्मशान घाट में जलती हुई चिता की राख पर रोटी बना रहा है। चिता लगभग जल चुका है और युवक उस पर तवा रखकर रोटियां सेंक रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक के पास खाने के बर्तन भी रखे हुए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह न सिर्फ रोटियां सेंक रहा है, बल्कि अपना पूरा भोजन उसी चिता की राख पर तैयार करता होगा। यह दृश्य अत्यंत विचलित करने वाला है, क्योंकि श्मशान घाट को मृतकों के अंतिम संस्कार का स्थान माना जाता है, न कि भोजन बनाने का।
विज्ञापन


इसके अलावा, वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि युवक ने उसी श्मशान घाट में एक टेंट भी लगा रखा है, जिससे पता चलता है कि वह वहां रहता भी है। यह बात और भी हैरान करने वाली है, क्योंकि श्मशान घाट को आम तौर पर नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा हुआ माना जाता है। इस युवक का चिता की राख पर खाना बनाना और वहीं रहना, दोनों ही बातें लोगों को आश्चर्यचकित कर रही हैं और सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर काफी चर्चा हो रही है। वीडियो के कैप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक ये आग चिते की है, हालांकि अमर उजाला इस बात की पुष्टि नहीं करता है।

लोगों की प्रतिक्रिया
इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अधिकांश लोगों ने इस दृश्य पर आश्चर्य जताया है। उनके लिए यह कल्पना से परे है कि कोई व्यक्ति इस तरह से चिता की राख पर खाना बना सकता है। एक यूजर ने लिखा कि - 'इसे कहते हैं दूसरे की चिता पर रोटी सेकना'। दूसरे यूजर ने लिखा- 'लगता है इसका यमराज के साथ उठना बैठना है'। एक और यूजर ने लिखा कि- 'इसका तो पक्का भूतों के साथ उठना बैठना होगा'। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @nishantt023 नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 1 करोड़ 6 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें