फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Memes: कांग्रेस की हार पर वायरल हुए मजेदार मीम्स, Moye Moye... से लेकर 'टाटा, बाय-बाय' पर बने वीडियो

Sun, 03 Dec 2023 05:45 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विधानसभा चुनावों के मतगणना के अब तक आए रुझानों को देखते हुए सोशल मीडिया पर लोग जमकर मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं। कांग्रेस की हार पर सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं, जहां Moye Moye... से लेकर 'खतम, टाटा, बाय-बाय' पर मजेदार वीडियो देखने को मिल रहे हैं।  
विज्ञापन
moye moye meme on congress defeat - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Social Media Viral Memes Over Congress Defeat: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनावों के मतगणना के अब तक आए रुझानों को देखते हुए सोशल मीडिया पर लोग जमकर मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं। मतगणना के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है, जबकि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की हालत खराब है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी का एक एडिटेड वीडियो शेयर किया है, जिसे ट्रेंडिंग मीम 'Moye Moye' की तर्ज पर बनाया गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में राहुल गांधी की कही हुई बात सच होती नजर आ रही है, जिसको लेकर पीयूष गोयल ने चुटकी ली है। आइए आपको भी दिखाते हैं ये मजेदार वीडियो...

विज्ञापन

 

इसके अलावा एक सोशल मीडिया पर लोगों ने राहुल गांधी के फेमस मीम 'खतम, टाटा, बाय-बाय' पर भी एक मजेदार गाना बनाकर शेयर किया है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 


विज्ञापन



वहीं एक यूजर ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए एक वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'वाह क्या क्रिएटिव दिमाग लगाया है किसी ने... आप भी देखिए।'
 
 

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए राहत केवल तेलंगाना से ही नजर आ रही है, जहां वह भारी बहुमत के साथ सबसे आगे दिख रही है। वहीं छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर थी, जबकि तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिला। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें