फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: राजधानी के सामने रेलवे ट्रैक पर आ गया हाथियों का झुंड, फिर वनकर्मी ने किया कुछ ऐसा कि हो रही तारीफ

Wed, 19 Aug 2026 08:06 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral: असम के होजाई जिले में बुधवार को वनकर्मियों की समय रहते की गई कार्रवाई की वजह से बड़ा हादसा टल गया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
राजधानी के सामने रेलवे ट्रैक पर आ गया हाथियों का झुंड, फिर वनकर्मी ने किया कुछ ऐसा कि हो रही तारीफ - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral: असम के होजाई जिले में बुधवार को बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया। इस घटना ने हर किसी का ध्यान खींचा है। रेलवे ट्रैक पर अचानक हाथियों का एक बड़ा झुंड पहुंच गया और उसी समय राजधानी एक्सप्रेस भी वहां से जाने वाली थी। तभी वन विभाग के कर्मचारियों की हाथियों पर नजर पड़ गई। इसके बाद उन्होंने तुरंत ट्रेन के लोको पायलट और लुमडिंग रेलवे कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। इसके बाद राजधानी एक्सप्रेस को रोक दिया गया। 

विज्ञापन


लंका रेंज और नगांव साउथ डिवीजन के तहत आने वाले होजाई के हवाइपुर इलाके की यह घटना है। हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, लेकिन वनकर्मियों की सतर्कता और रेलवे के साथ तुरंत तालमेल ने बड़े हादसे को टाल दिया। राजधानी एक्सप्रेस को रोक दिया और जब हाथियों ने सुरक्षित तरीके से ट्रैक पार कर लिया, तो ट्रेन को रवाना किया गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि वन विभाग के कर्मचारी रेलवे ट्रैक के पास खड़े हैं और ट्रेन को रुकने का इशारा करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ हाथियों का झुंड ट्रैक पार करता दिख रहा है। असम के वन मंत्री जयंत मल्ल बरुआ ने भी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन




Viral Video: साइकिल पर लस्सी बेच शख्स ने चमकाई किस्मत, मेहनत और संघर्ष की कहानी बनी लोगों के लिए मिसाल

उन्होंने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि डाउन राजधानी एक्सप्रेस को हवाइपुर में किलोमीटर 167/8 के पास रोका गया था, ताकि हाथियों का झुंड सुरक्षित तरीके से ट्रैक पार कर सके। उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों, लोको पायलट और लुमडिंग रेलवे कंट्रोल रूम की सतर्कता की तारीफ की। 

Video: जनसुनवाई में डॉगी बनकर पहुंचा शख्स, आवारा कुत्तों के खिलाफ अनोखे प्रदर्शन का वीडियो हुआ वायरल

ऐसे बनते हैं 'सेफ्टी कॉरिडोर: मुख्यमंत्री

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी इस घटना का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों की तारीफ की है। उन्होंने बताया कि हाथियों के कॉरिडोर वाले इलाकों में वनकर्मी रेलवे ट्रैक के आसपास लगातार नजर रखते हैं, ताकि हाथी सुरक्षित तरीके से ट्रैक पार कर सकें। असम में रेलवे ट्रैक पर हाथियों की सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा रहा है। दिसंबर 2025 में होजाई जिले में ही राजधानी एक्सप्रेस की हाथियों के झुंड से टक्कर में सात हाथियों की मौत हो गई थी। ऐसे में इस बार वन विभाग की समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें