फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जैसे ही भरी टंकी पेट्रोल पंप का नोजल खींचकर गाड़ी से फरार हुआ शख्स, पैसे भी नहीं दिए, मामला दर्ज

Sat, 02 Aug 2025 06:02 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को सबसे ज्यादा झटका तब लगा, जब उन्होंने देखा कि वह व्यक्ति पेट्रोल की नली और नोजल को गाड़ी के साथ ही खींचकर ले गया। भागते समय उसने नोजल पूरी तरह उखाड़ दिया, जिससे पेट्रोल पंप को बड़ा नुकसान हुआ।
विज्ञापन
बिना पैसे दिए पेट्रोल पंप की नोजल खींचकर भागा शख्स - फोटो : एक्स@gyanu999
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना घटी। जलेसर रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक शख्स आया और अपनी गाड़ी में टंकी फुल पेट्रोल भरवाया। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उसने पैसे दिए बिना ही गाड़ी दौड़ा दी और मौके से भाग गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह घटना
पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को सबसे ज्यादा झटका तब लगा, जब उन्होंने देखा कि वह व्यक्ति पेट्रोल की नली और नोजल को गाड़ी के साथ ही खींचकर ले गया। भागते समय उसने नोजल पूरी तरह उखाड़ दिया, जिससे पेट्रोल पंप को बड़ा नुकसान हुआ। इस सबको देखकर कर्मचारी घबरा गए और उन्होंने पैदल ही उस आदमी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह बहुत तेजी से भाग गया और हाथ नहीं आया।
 

पेट्रोल भरते ही भागा शख्स
घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और उस व्यक्ति के खिलाफ चोरी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। फुटेज से पुलिस को कुछ सुराग मिले और आखिरकार पेट्रोल पंप से करीब दो किलोमीटर दूर सड़क किनारे टूटा हुआ पेट्रोल नोजल भी बरामद कर लिया गया। हालांकि आरोपी अभी तक फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार लगी हुई है।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह घटना जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो लोगों ने इस पर मजेदार और हैरानी भरे कमेंट्स किए। हजारों लोगों ने इस वीडियो को देखा और अपनी राय दी। एक यूजर ने लिखा, “लगता है आदमी पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हो गया था, इसलिए पैसे दिए बिना चला गया।” एक और व्यक्ति ने लिखा, “ऐसी घटनाएं बहुत खतरनाक होती हैं। शुक्र है किसी को कोई चोट नहीं लगी।” वहीं एक तीसरे यूजर ने मजाक में लिखा, “इस वीडियो को देखकर शायद सरकार अब पेट्रोल सस्ता कर दे।” इस तरह की घटनाएं न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती हैं, बल्कि यह भी दिखाती हैं कि लोगों में लापरवाही और कानून की अनदेखी कितनी बढ़ रही है। अगर आरोपी समय पर नहीं पकड़ा गया, तो दूसरों को भी ऐसा करने का हौसला मिल सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें