फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NASA Artemis II: 54 साल बाद चांद के इतने पास जाएंगे इंसान, 1 अप्रैल को लॉन्च होगा नासा का आर्टेमिस II मिशन

Mon, 30 Mar 2026 04:32 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

NASA Artemis II: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा 1 अप्रैल को आर्टेमिस II मिशन को लाॅन्च करेगी। 54 साल बाद चांद के इतने नजदीक इंसान जाएंगे। आइए जानते हैं आखिर क्या है मिशन? 
विज्ञापन
54 साल बाद चांद के इतने पास जाएंगे इंसान - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NASA Artemis II: अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने एलान किया है कि आर्टेमिस II मिशन पूरी तरह तैयार है और यह 1 अप्रैल 2026 को लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन के दौरान चार अंतरिक्ष यात्री चांद के चारों तरफ घूमेंगे। 1972 के बाद इंसान पहली बार चांद के इतने नजदीक और धरती से इतनी दूर जाएंगे। नासा ने 54 साल पहले अंतिम बार 1972 में अपोलो-17 मिशन के तहत चांद पर कदम रखा था। अपोलो मिशन के तहत यह जानकारी मिली थी कि चांद का कैसे बना है। 

विज्ञापन


नासा ने आर्टेमिस II मिशन की तैयारी पूरी कर ली है और 1 अप्रैल को लॉन्च होगा। नासा के चार अंतरिक्ष यात्री फ्लोरिडा पहुंच चुके हैं, जिनमें कमांडर रीड वाइसमैन, पायलट विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और कनाडाई जेरेमी हैनसेन शामिल हैं। यह सभी अंतरिक्ष यात्री शुक्रवार को ह्यूस्टन से T-38 जेट विमान से कैनेडी स्पेस सेंटर पहुंचे। 

आर्टेमिस II मिशन को विशाल SLS रॉकेट लेकर जाएगा। इस मिशन कुल 10 दिनों का होगा। अंतरितक्ष यात्री चांद के पास से तेज गति से घूमकर पृथ्वी लौटकर वापस आ जाएंगे। इस मिशन के तहत चांद पर उतरना नहीं है, बल्कि चांद के पास जाकर वापस आना है। नासा ने कहा है कि यह मिशन आर्टेमिस का पहला क्रूड टेस्ट है।
विज्ञापन


Viral Video: लेट हुई महिला ने जोड़े वंदे भारत के आगे हाथ, फिर जो हुआ देखकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

क्या है आर्टेमिस II मिशन? 

ओरियन कैप्सूल में बैठकर अंतरिक्ष यात्री जाएंगे। इस कैप्सूल का निर्माण गहरे अंतरिक्ष के लिए किया गया है। मिशन में ओरियन के लाइफ सपोर्ट सिस्टम, नेविगेशन, कम्युनिकेशन और हीट शील्ड की पूरी अच्छी तरह जांच होगी। कमांडर वाइसमैन ने बताया कि देश और दुनिया को इस दिन का बहुत लंबे समय से इंतजार था। यह मिशन चांद के पास जाने के साथ ही आर्टेमिस मिशन की परीक्षा भी है। अगर सबकुछ ठीक रहा, तो आग मिशन में चांद पर उतरना और वहां रहना आसान हो जाएगा। 

Video: बॉयफ्रेंड को लेकर भिड़ी पापा की परियां, एक दूसरे के नोचे बाल, इंटरनेट पर वीडियो हुआ वायरल

नासा आर्टेमिस II मिशन के बाद और भी मिशन लॉन्च करेगा। इस मिशन का चांद पर स्थायी इंसानी बस्ती बनाने का लक्ष्य है। फिर मंगल ग्रह पर इंसान भेजने की तैयारी की जाएगी। नासा ने कहा कि यह नई खोजों का दौर है। 1 अप्रैल को लॉन्च होने वाले आर्टेमिस II मिशन पर पूरी दुनिया नजर है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें