फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: ट्रेन में बिना टिकट सफर कर रहे थे दो आर्मी जवान, महिला टीटीई ने मांगा चालान तो हुई बहस, वीडियो वायरल

Fri, 13 Nov 2026 09:54 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Video Viral: ट्रेन में बिना टिकट सफर कर रहे दो आर्मी जवानों और महिला टीटीई के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला कर्मचारी ने दोनों से पेनॉल्टी भरने को कहा, लेकिन जवान इसके लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी।
 
विज्ञापन
चालान भरने से किया इनकार, बनाने लगे वीडियो - फोटो : एक्स@IndianLafdaa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन में सफर करते समय टिकट की जांच होना आम बात है। रेलवे के नियमों के मुताबिक, हर यात्री के पास वैध टिकट होना जरूरी है। इसके लिए ट्रेन में तैनात टिकट निरीक्षक यानी टीटीई समय-समय पर यात्रियों के टिकट चेक करते हैं। अगर कोई यात्री बिना टिकट सफर करता हुआ पकड़ा जाता है तो रेलवे के नियमों के मुताबिक उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है। हालांकि, कई बार टिकट जांच के दौरान यात्रियों और टीटीई के बीच बहस भी शुरू हो जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो आर्मी जवानों और महिला टीटीई के बीच टिकट को लेकर विवाद होता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


महिला टीटीई ने मांगा टिकट तो शुरू हुई बहस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ट्रेन के अंदर एक महिला टीटीई दो आर्मी जवानों से टिकट दिखाने के लिए कहती नजर आती हैं। बताया जा रहा है कि दोनों जवान बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। जब महिला कर्मचारी उनसे टिकट के बारे में पूछती हैं तो दोनों के बीच बातचीत शुरू हो जाती है। महिला टीटीई उन्हें बिना टिकट सफर करने के लिए पेनॉल्टी भरने को कहती हैं, लेकिन जवान इसके लिए तैयार नहीं होते।

विज्ञापन


चालान भरने से किया इनकार, बनाने लगे वीडियो
वीडियो में जवान महिला टीटीई से कहते सुनाई देते हैं कि आप टिकट काट दीजिए, हम चालान नहीं भरेंगे। इस दौरान महिला कर्मचारी उन्हें नियमों के मुताबिक जुर्माना भरने के लिए कहती हैं। दोनों के बीच बातचीत लगातार तीखी होती जाती है। इसी बीच महिला टीटीई टैब की मदद से दोनों जवानों की तस्वीर लेने की कोशिश करती हैं। तभी एक अन्य टीटीई भी वहां पहुंच जाता है और जवानों को समझाने की कोशिश करता है। हालांकि, इसके बाद भी मामला शांत नहीं होता। जवान भी महिला टीटीई का वीडियो बनाने लगते हैं।

 महिला टीटीई ने कही नौकरी पर बात आने की बात
वीडियो में बहस के दौरान महिला टीटीई जवानों से यह कहते हुए भी सुनाई देती हैं कि आपकी नौकरी पर आ जाएगी। इस पर भी दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी रहती है। ट्रेन में मौजूद किसी यात्री ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जहां यह लोगों का ध्यान खींच रहा है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस मामले पर अपनी राय रख रहे हैं। कुछ लोग महिला टीटीई का समर्थन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वह सिर्फ अपनी ड्यूटी निभा रही थीं। वहीं, कुछ यूजर्स का मानना है कि किसी भी विवाद के दौरान दोनों पक्षों को सम्मान और संयम बनाए रखना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि महिला टीटीई अपना काम कर रही हैं और जवानों को नियमों का पालन करना चाहिए। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि जवानों को चालान भर देना चाहिए था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें