फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: अब NRI दूल्हे नहीं रहे पहली पसंद? वायरल पोस्ट ने छेड़ी बहस, जानिए क्यों बदल रही है लड़कियों की सोच

Tue, 28 Jul 2026 11:42 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Post: विदेश में रहने वाले भारतीय दूल्हों को कभी शादी के लिए सबसे बेहतर विकल्प माना जाता था, लेकिन अब यह धारणा तेजी से बदलती दिख रही है। रेडिट पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया गया है कि कई एनआरआई युवकों को भारत में रिश्ते मिलने में कठिनाई हो रही है। 
विज्ञापन
NRI लड़कों का भारत में शादी करना हुआ मुश्किल - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह खबर सिर्फ शादी-ब्याह की बदलती पसंद की नहीं, बल्कि उन सोचों की भी है जो समय के साथ बदल रही हैं। कभी विदेश में रहने वाला दूल्हा ज्यादातर परिवारों की पहली पसंद माना जाता था, लेकिन अब तस्वीर पहले जैसी नहीं दिख रही। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर सामने आई एक पोस्ट ने इसी मुद्दे को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। दावा किया जा रहा है कि विदेश में बसे कई भारतीय युवकों को अब भारत में शादी के लिए आसानी से रिश्ते नहीं मिल रहे हैं। इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने-अपने अनुभव और राय साझा करनी शुरू कर दी। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी पोस्ट के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
रेडिट यूजर ने अपनी पोस्ट में सवाल उठाया कि क्या अब एनआरआई लड़कों को भारत में रिश्ते मिलने में मुश्किल होने लगी है। उन्होंने लिखा कि हाल के दिनों में उन्होंने कई ऐसे मामले देखे हैं, जहां विदेश में अच्छी नौकरी करने वाले और अच्छी कमाई वाले भारतीय युवक भारत की लड़कियों से शादी करना चाहते हैं, लेकिन लड़कियां इसमें ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहीं।

विज्ञापन


NRI लड़कों का भारत में शादी करना हुआ मुश्किल
यूजर ने यह भी जानने की कोशिश की कि क्या यह सिर्फ उनके आसपास के लोगों तक सीमित है या फिर यह एक बड़ा बदलाव बन चुका है। उन्होंने पोस्ट में कुछ कारण भी गिनाए, जिनकी वजह से लड़कियां एनआरआई दूल्हों को लेकर सतर्क रहती हैं। इनमें यह धारणा शामिल है कि एनआरआई पर आसानी से भरोसा नहीं किया जा सकता, विदेश में उनके पास कई ऑप्शन होते हैं, शादी के बाद उनका व्यवहार बदल सकता है, वे पहले से लिव-इन रिलेशनशिप में रहे हों और भारत में आकर धोखा दें या फिर शादी के बाद विदेश में जीवन अकेला हो सकता है।

क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े?
एनआरआई शादियों को लेकर सामने आई चिंताओं को कुछ सरकारी आंकड़े भी दिखाए गए हैं। नेशनल कमिशन फॉर वुमन की साल 2019 की रिपोर्ट की मानें तो पिछले 10 वर्षों में 4,700 महिलाओं ने अपने एनआरआई पतियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इनमें केवल पत्नी को छोड़ देने के मामले ही नहीं, बल्कि और तरह की शिकायतें भी शामिल थीं। इसी वजह से मिनिस्ट्री ऑफ ओवरसीज इंडियन अफेयर्स की वेबसाइट भी एनआरआई से शादी करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करने की सलाह देती है। वेबसाइट के अनुसार सबसे पहले व्यक्ति की वैवाहिक स्थिति की पुष्टि करनी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें