फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3000 साल पुरानी ममी से आती थीं अजीबोगरीब आवाजें, वैज्ञानिकों ने रिकॉर्ड किया तो सुनकर उड़े होश

Tue, 28 Jan 2020 07:24 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
निसियामुन ममी - फोटो : Leeds Museums and Galleries
आपने ममी से संबंधित कई फिल्में देखी होंगी, जिसमें हजारों साल पुरानी ममी भी अचानक जिंदा हो जाती है या ताबूत में से ही बोलने लगती है। लेकिन जरा सोचिए कि हकीकत में भी ऐसा हो तो क्या होगा। निश्चित ही लोग डर जाएंगे। ब्रिटेन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। यहां ताबूत में रखी एक ममी से अक्सर अजीबोगरीब आवाजें आती रहती थीं, जिसके बाद वैज्ञानिकों ने उसे रिकॉर्ड करने का फैसला किया। जब आवाज रिकॉर्ड हो गया तो उसे सुनकर वैज्ञानिक भी हैरान रह गए। 
विज्ञापन

2 of 5
निसियामुन ममी - फोटो : Social media
दरअसल, ब्रिटेन के लीड्स सिटी म्यूजियम में एक ममी रखी हुई है, जिसका नाम नीसियामुन है। 3000 साल पुरानी यह ममी मिस्र के राजा फैरो रामसेस-11 के एक पुजारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पुजारी राजा के लिए खबरें लाता था। इसके अलावा वह उन्हें धार्मिक गीत गाकर भी सुनाता था। यहां तक कि उसके ताबूत पर भी लिखा हुआ है कि यह मिस्र की सच्ची आवाज थी। 
विज्ञापन

3 of 5
निसियामुन ममी - फोटो : Leeds Museums and Galleries
वैज्ञानिक डेविड होवार्ड ने बताया कि जब भी हवा ममी से होकर गुजरती थी, तो उसके मुंह से अजीबोगरीब आवाजें आती थीं, इसलिए हमने उसकी आवाज को रिकॉर्ड करने का फैसला किया। इसके लिए पहले हमने ममी के गले का सीटी स्कैन किया और फिर थ्री-डी प्रिंटर से उसका वोकल कार्ड (आवाज वाली नली) बनाया। इसके बाद ममी के गले से आवाज निकाली गई। 

4 of 5
निसियामुन ममी का बनाया गया चेहरा - फोटो : Social media/Leeds City Museum
होवार्ड ने बताया कि ममी के गले से ऐसी आवाज निकली, जैसे वो कराह रहा हो। ये आवाज बिल्कुल वैसी ही थी, जैसी ममी से हवा गुजरने पर आती थी। रिकॉर्ड की आवाज का वीडियो भी है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निसियामुन ममी - फोटो : Social media
डेविड होवार्ड ने यह भी बताया कि जब ममी का सीटी स्कैन किया गया तो पता चला कि उसकी जीभ का कुछ हिस्सा गायब था, लेकिन यह क्यों गायब है, इसके बारे में अभी तक पता नही चल पाया है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि हजारों साल से रखी ममी की जीभ शायद सड़ गई होगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें