फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: देवभूमि उत्तराखंड के त्योहार फूलदेई के कायल हुए आनंद महिंद्रा, खूबसूरत पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Mon, 16 Mar 2026 05:22 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो शेयर करते हैं। जो लोगों को खूब पसंद भी आते हैं। अब एक बार फिर आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। जिसमें उत्तराखंड के पारंपरिक वसंत उत्सव 'फूलदेई' की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के त्योहार फूलदेई के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा - फोटो : @anandmahindra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Anand Mahindra Share Uttarakhand Phooldei Festival Video: फूलदेई त्योहार उत्तराखंड का एक प्रमुख पारंपरिक लोक पर्व है, जो बसंत ऋतु के स्वागत में मनाया जाता है। इस दिन बच्चे सुबह घर-घर जाकर देहरी पर रंग-बिरंगे फूल और चावल अर्पित कर पारंपरिक लोकगीत गाते हैं। हाल ही में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने उत्तराखंड के पारंपरिक वसंत उत्सव 'फूलदेई' की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इस त्योहार की तुलना अमेरिका के 'हैलोवीन पा' से करते हुए कहा कि भारत का यह उत्सव मांगने का नहीं, बल्कि देने और प्रकृति से जुड़ने का सबसे खूबसूरत संदेश देता है।

विज्ञापन


Viral Video: सिलिंडर कितना भरा कितना खाली, कैसे जानोगे कितनी गैस बची है, जांचने का अनोखा तरीका हुआ वायरल
 

हर बार की तरह आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। वीडियो में आनंद महिंद्रा ने 'फूलदेई' का एक वीडियो शेयर करते हुए ईमानदारी से कबूल किया- मुझे यह स्वीकार करना होगा कि अभी तक मैंने 'फूलदेई' के बारे में नहीं सुना था, जो कल उत्तराखंड के गांवों में मनाया गया। उन्होंने इस त्योहार की खासियत बताते हुए लिखा- बच्चे पहाड़ियों से ताजे फूल इकट्ठा करते हैं और घर-घर जाकर उन्हें दहलीज पर सजाते हैं। वे घर-परिवार के लिए आशीर्वाद मांगते हुए गाते हैं। 'फूलदेई, छम्मा देई, देणी द्वार, भर भकार' (जिसका अर्थ है घर में सुख-समृद्धि आए)। इसके बदले में उन्हें मिठाइयां मिलती हैं। 

 

आनंद महिंद्रा ने इस त्योहार की तुलना अमेरिका के मशहूर 'हैलोवीन फेस्टिवल' से की, लेकिन इसके पीछे का जो अंतर उन्होंने बताया, वह दिल छू लेने वाला है। बता दें कि हैलोवीन हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाने वाला एक अंतरराष्ट्रीय फेस्टिवल होता है, जिसे मुख्य रूप से अमेरिका, यूरोप और अब दुनिया के कई हिस्सों में डरावनी वेशभूषा, मस्ती और पार्टियों के साथ मनाया जाता है।

 

आनंद महिंद्रा ने लिखा- इसने मुझे अमेरिका के हैलोवीन की थोड़ी याद दिला दी, जहां बच्चे घर-घर जाकर 'ट्रिक-ऑर-ट्रीट' कहते हैं। लेकिन दोनों में कितना प्यारा अंतर है। यहां फूलदेई में बच्चे कोई शरारत करने की धमकी नहीं देते या पहले कुछ मांगते नहीं हैं, बल्कि वे पहले देते हैं 'फूल'।आनंद महिंद्रा ने इस त्योहार के पर्यावरण से जुड़े संदेश से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इसे ग्लोबल बनाने की वकालत कर दी।

Viral Video: पेट्रोल पंप पर जार में पेट्रोल भरवाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- क्या यह कानूनी है?

विज्ञापन

Viral Video: LPG संकट के बीच 2 दिनों में बिके 100 से ज्यादा इंडक्शन, जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

उन्होंने ये भी लिखा कि- एक ऐसे दौर में जब हम पर्यावरण जागरूकता के बारे में इतनी बातें करते हैं, वसंत और प्रकृति के इस सुंदर उत्सव को बहुत व्यापक रूप से पहचाने जाने की जरूरत है। जिस तरह होली ने पूरे भारत और दुनिया भर में अपना सफर तय किया, शायद 'फूलदेई' को भी करना चाहिए। आखिर में उन्होंने उत्तराखंड के इन बच्चों को अपना #MondayMotivation बताया।


उत्तराखंड के पहाड़ों में मनाए जाने वाला वसंत त्योहार 'फूलदेई' के इस वीडियो को आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म @anandmahindra एक्स पर शेयर किया है। जिसे अब तक कई लोगों ने देखा और लाइक भी किया है।  इसके अलावा इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें