आजकल हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन होता है। लोग अपने फोन से सिर्फ फोटो ही नहीं खींचते बल्कि वीडियो भी बनाने लगे हैं। जब भी कहीं कोई अजीब, मजेदार या अनोखी घटना नजर आती है, लोग तुरंत फोन निकालकर उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं। रिकॉर्डिंग के बाद वही वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया जाता है। अब सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां लाखों लोग मौजूद रहते हैं। हर दिन लोग वहां एक्टिव रहते हैं और दूसरों द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो और फोटो देखते रहते हैं। इन्हीं वीडियो में से कुछ ऐसे होते हैं जो ज्यादा मजेदार या हैरान करने वाले होते हैं और बहुत जल्दी वायरल हो जाते हैं। इन दिनों भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे दरभंगा का बताया जा रहा है। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि यह दरभंगा एयरपोर्ट का है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो खुद प्लेन के कॉकपिट में बैठे पायलट ने बनाया है। पायलट ने अपने कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड इसलिए किया क्योंकि उसने रनवे के किनारे एक बुजुर्ग आदमी को खुले में शौच करते हुए देख लिया। यह सीन देखकर उसने मोबाइल से वीडियो बना लिया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में पायलट की हंसी की आवाज भी साफ सुनाई देती है यानी उसने इस पूरे वाकये को मजाकिया तरीके से रिकॉर्ड किया। हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह वीडियो अभी हाल ही का है या पुराने समय का, लेकिन जैसे ही इसे सोशल मीडिया पर डाला गया, लोगों ने तेजी से शेयर करना शुरू कर दिया और यह वायरल हो गया।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @ExplorerAdarsh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “दरभंगा एयरपोर्ट पर पायलट ने कॉकपिट से यह वीडियो बनाया है।” खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को ढाई लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। बड़ी संख्या में लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कमेंट्स सेक्शन में लोगों ने तरह-तरह की बातें लिखीं। एक यूजर ने लिखा, “बिहार को बदनाम करने में मिथिला के लोग सबसे आगे रहते हैं।” दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा, “जहां सोच, वहीं शौचालय।” तीसरे यूजर ने लिखा, “बाबा की उम्र हो गई है, तो इसमें क्या बड़ी बात है।” वहीं चौथे यूजर ने सीधे-सीधे कहा, “इसमें गलत ही क्या है।”