नाले से निकलने को तैयार नहीं थी महिला
- फोटो : एक्स
शराब पीने के बाद इंसान कई बार ऐसी हरकतें कर बैठता है, जिन्हें देखकर दूसरे लोग भी हैरान रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो चर्चा में है। इसमें एक महिला नाले के गंदे पानी में खड़ी नजर आ रही है। आसपास मौजूद लोग उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन महिला बाहर आने के लिए तैयार ही नहीं है। वीडियो में महिला की हरकतें देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं।
नाले से निकलने को तैयार नहीं थी महिला
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला नाले के अंदर खड़ी है। उसके पैर गंदे पानी में हैं और आसपास लोगों की भीड़ जमा है। वीडियो के कैप्शन में दावा किया गया है कि यह मामला दिल्ली-जयपुर हाईवे का है। महिला के अमेरिकी होने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, उसकी पहचान और घटना से जुड़ी इन जानकारियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
बाहर नहीं निकलना चाहती है महिला
वीडियो में एक व्यक्ति महिला को नाले से बाहर निकालने की कोशिश करता दिखाई देता है। वह उसका हाथ पकड़कर उसे बाहर लाने की कोशिश करता है, लेकिन महिला बार-बार हाथ छुड़ाने लगती है। वह कभी अपने पैर फंसाती है तो कभी किसी चीज का सहारा लेकर वहीं खड़े रहने की कोशिश करती है। ऐसा लगता है कि वह किसी भी तरह नाले से बाहर नहीं निकलना चाहती।
महिला की वजह से जमा हो गई भीड़
महिला को बाहर निकालने की कोशिश के दौरान आसपास लोगों की आवाजें भी सुनाई देती हैं। वहां मौजूद लोग उसे समझाने और बाहर लाने की कोशिश करते नजर आते हैं। इस दौरान महिला की हरकतों को लेकर कुछ लोग मजाक भी करते सुनाई देते हैं। वीडियो में दावा किया गया है कि महिला के नाले में खड़े रहने के कारण सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई थी। बताया जा रहा है कि बाद में पुलिस महिला को अस्पताल लेकर गई। हालांकि, घटना का सही समय, महिला की मेडिकल स्थिति और पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
वीडियो देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने टिप्पणी की कि यह महिला भारत में नशा करने ही आई है। वहीं, दूसरे यूजर ने सवाल उठाया कि लोग ऐसी जगह पर भीड़ लगाकर जाम क्यों लगा देते हैं। एक और यूजर ने पुलिस के देर से पहुंचने को लेकर भी सवाल किया।