Viral Video: नोएडा में महंगे फ्लैट की खुली पोल? अचानक गिरा छत का प्लास्टर, बाल-बाल बचा बच्चा
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वीडियो अमेरिका के ओहायो राज्य में सिनसिनाटी के पास स्थित एक गोल्फ कोर्स का है। जहां तेज गरज-चमक के साथ तूफान आया हुआ था। इसी दौरान एक शख्स तूफान और आसमान में चमक रही बिजली को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा था। तभी अचानक बिजली का एक तेज झटका उसकी ओर आता दिखाई देता है। बिजली गिरते ही शख्स जमीन पर गिर पड़ता है और कुछ पल के लिए वहां अफरा-तफरी जैसा माहौल बन जाता है। इस पूरी घटना का वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बिजली गिरने का बेहद दुर्लभ और खौफनाक नजारा
बिजली गिरने की प्रक्रिया बेहद तेज होती है और यह घटना कुछ ही क्षणों में पूरी हो जाती है। आसमान में बादलों के बीच विद्युत आवेश बनने के बाद अचानक बिजली धरती या किसी ऊंची वस्तु की ओर चमकते हुए पहुंचती है। इसकी गति इतनी तेज होती है कि इंसान को प्रतिक्रिया करने या पलक झपकाने तक का मौका नहीं मिल पाता। बिजली का सबसे शक्तिशाली झटका सेकंड के हजारवें या लाखवें हिस्से में गिरता है, जबकि पूरी चमक महज 0.2 से 0.5 सेकंड तक दिखाई देती है। ऐसे में अगर बिजली गिरने का पल कैमरे में कैद हो जाए, तो वह बेहद दुर्लभ माना जाता है।
Viral Video: बिस्कुट और नलके का पानी बना मजदूर की भूख का सहारा, वीडियो देख भावुक हुए लोग
Viral Video: जलमग्न सड़क पर दिखी इंसानियत की मिसाल, बुजुर्ग महिला की मदद को आगे आया बाइकर
अमेरिका के मौसम विज्ञानी मैट डेविट ने शेयर किया वीडियो
आसमान से अचानक बिजली गिरने के इस वीडियो को अमेरिका के मौसम विज्ञानी मैट डेविट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि शख्स इस हादसे में बच गया है। बिजली उसके हाथ पर गिरी थी, जिससे उसे चोट आई, लेकिन उसकी जान को कोई खतरा नहीं है। मैट डेविट ने इस वीडियो को अपनी जिंदगी के सबसे हैरान करने वाले वीडियो में से एक बताया। वहीं बिजली की चपेट में आए शख्स ने भी कहा कि, वह खुद को बेहद खुशकिस्मत मानते हैं कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी उसकी जान बच गई।
वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
बिजली गिरने के वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- गरज-चमक के दौरान कभी भी पेड़ के नीचे या खुले मैदान में खड़ा नहीं होना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- मौसम विभाग के सायरन किसी वजह से बजाए जाते हैं और लोगों को उन्हें हमेशा गंभीरता से लेना चाहिए।
Delhi Metro Video: मेट्रो में लड़कियों की चोरी-छिपे फोटो लेते पकड़ा गया शख्स? फिर ऐसे हुआ मामले का खुलासा