दुनियाभर में कई गगनचुंबी इमारते हैं, जिन्हें काफी आलीशान ढंग से बनाया गया है। ये इमारतें अपनी अद्भुत वास्तुकला और आधुनिक जीवनशैली की प्रतीक हैं। सोचिए आप किसी ऐसी बिल्डिंग में रह रहे हैं, जहां आप घर से बाहर निकलते ही उसी बिल्डिंग में स्कूल जा सकें, वहीं पर खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट बना हों, शॉपिंग करने के लिए दुकानें और काम करने के लिए ऑफिस भी हो ये सब किसी कल्पना से कम नहीं है। हालांकि, चीन ने इस कल्पना को पहले ही मूर्त रूप दे दिया है। चीन के हांगझोउ स्थित कियानजियांग सेंचुरी सिटी में एक बहुत बड़ी इमारत है। यह बड़ी बिल्डिंग अपने आप में ही एक इनडोर सिटी है। यहां लोगों की जरूरत की हर चीजें बिल्डिंग के अंदर ही मौजूद हैं। इस बिल्डिंग के अंदर बच्चों के लिए स्कूल है। काम करने वाले लोगों के लिए ऑफिस है।