फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: कमाल की चालाकी, ट्रेन के AC डक्ट में छिपाई शराब की बोतलें, ऐसे हुआ पर्दाफाश, देखें वीडियो

Fri, 15 Aug 2025 12:04 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दिखाया गया कि ट्रेन में शराब की बोतलें छुपाकर ले जाई जा रही थीं, लेकिन यह चालाकी ज्यादा देर नहीं चल पाई और मामला पकड़ में आ गया।
विज्ञापन
ट्रेन के AC डक्ट में छिपा दी शराब की बोतलें - फोटो : एक्स@JaipurDialogues
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें जितना किसी काम से रोका जाए, वे उतना ही उसे करने की कोशिश करते हैं। शराब इसका एक बड़ा उदाहरण है। देश के कई राज्यों में शराबबंदी लागू है, लेकिन फिर भी लोग चोरी-छिपे शराब पीने या ले जाने से बाज नहीं आते। ट्रेनों में भी यह सख्त नियम है कि शराब लेकर यात्रा करना मना है। इसके बावजूद कुछ लोग चालाकी से बोतलें साथ ले जाते हैं और उन्हें ऐसी जगह छिपा देते हैं, जहां से ढूंढना मुश्किल हो जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दिखाया गया कि ट्रेन में शराब की बोतलें छुपाकर ले जाई जा रही थीं, लेकिन यह चालाकी ज्यादा देर नहीं चल पाई और मामला पकड़ में आ गया। यह घटना लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस में हुई। ट्रेन के एसी कोच में यात्रा कर रहे कुछ यात्रियों ने शिकायत की कि डिब्बे में ठंडक कम आ रही है। उनकी शिकायत के बाद रेलवे का एक टेक्नीशियन जांच के लिए आया। जब उसने एसी डक्ट को चेक किया तो उसे लगा कि कहीं हवा का रास्ता बंद हो रहा है। उसने पैनल खोला तो सबकी आंखें खुली की खुली रह गईं। अंदर शराब की कई बोतलें रखी हुई थीं।



एसी डक्ट में छिपा दी शराब
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्कर सुरक्षा जांच से बचने के लिए इस तरह की जगहों का इस्तेमाल करते हैं। एसी डक्ट को छुपाने की जगह बनाना उनके लिए आसान था, क्योंकि यहां आमतौर पर जांच नहीं होती। हालांकि, बरामद शराब की सही मात्रा का आधिकारिक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार यह काफी बड़ी खेप थी। इसमें सीलबंद बोतलें और छोटे-छोटे पैक शामिल थे।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इस घटना को लेकर हैरान हैं, तो कुछ मजाकिया अंदाज में कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, "ट्रेनों के एसी डिब्बों में फ्रिज लगा दो ताकि यात्रियों को ठंडी बीयर भी मिल सके।" वहीं, दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, "वाह, क्या जुगाड़ है। अगर इतना दिमाग सही काम में लगाते, तो कुछ अच्छा कर सकते थे, लेकिन सारी बुद्धि शराब की तस्करी में लगा दी।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें