फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अचानक दिखा सफेद हाथी तो जानवर तक रह गए दंग, आपने देखा?

विज्ञापन
विज्ञापन
सफेद हाथी एक ऐसा जानवर है जो किस्मत से ही दिखता है लेकिन अगर दिख जाए तो सुंदरता की कोई हद नहीं रह जाती। ऐसा ही कुछ अफ्रीका के नामिबिया एटोशा नेशनल पार्क में देखने को मिला जहां फोटोग्राफर चौक वैन डेर मर्वे ने इसे अपने कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन


देखिए तो कैसे ये सारे जेब्रा इस हाथी को घेरे खड़े हैं क्योंकि उनके लिए भी शायद ऐसा हाथी देखना अचंभे की बात होगी। लेकिन इस हाथी के रंग के पीछे की सच्चाई कुछ और है।

डेलीमेल की खबर के मुताबिक, इस हाथी ने सफेद मिट्टी और बालू में खुद को पूरी तरह रंग लिया है।

गर्मी से तंग आ कर खुद को थोड़ी राहत पहुंचाने के लिए इस हाथी ने सफेद बालू में खुद को ऐसा साना मानो इसका रंग रूप ही ऐसा हो। कुछ देर बाद ठंडी बालू के सूखने पर इसके शरीर से मिट्टी झड़ने लगी औऱ यह वापस अपने असली रंग में थोड़ा थोड़ा दिखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छा तो यह है सच्चाई

एटोशा का मतलब होता है 'विशाल सफेद जगह'। इस वाइल्ड पार्क के बीचो बीच की जमीन सफेद और नमकीन है। इस तरह के हाथियों को जहां भी, जिस रूप में भी ठंडी चीज मिलती है, वे गर्मी से बचने के लिए उसे अपने ऊपर लगा लेते हैं या खुद पर उसका छिड़काव कर लेते हैं।

इसी कारण इन्हें 'विशाल सफेद भूत' कहा जाता है। अब वजह चाहे जो हो, यह हाथी सफेद रंग में बेहद सुंदर लग रहा था और यकीनन इसे कुछ देर के लिए गर्मी से भी छुटकारा मिल गया होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें