जानवरों से जुड़ी आपने आज तक एक से बढ़कर एक लड़ाइयां देखीं होंगी। कई खौफनाक तो कई चौंका देने वाली। इस स्टोरी में हम आपको दिखा रहें हैं मगरमच्छ और कछुए की बीच की भिड़ंत जो कॉस्टा रिका के कोरकोवैडो नेशनल पार्क में घटी।
डेली मेल के मुताबिक अलीजैन्ड्रो प्रिटो असलियत में इस नेशनल पार्क में बुल शॉर्क यानी के जंगली सांड को कवर करने आए थे। लेकिन वहां से गुजरते हुए उन्होंने देखा कि एक एक मगरमच्छ और कछुए पानी में लड़ रहे थे। मगरमच्छ ने कछुए को अपने मुंह में दबोच लिया था।
देखकर ऐसा लग रहा था कि कछुआ अपने आप को बचाने की कवायद कर रहा है, लेकिन वो अपने प्रयासों में असफल दिखा।
हो गया अटैक
प्रीटो ने वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी छह सालों तक बाकायदा सीखी है। वो बता रहे थे कि उस दिन सुबह थी और धूप बहुत ही तेज थी।
लेकिन वो सुबह कछुए की आखिरी मॉर्निंग साबित हुई। बड़े और पैनीले दांत वाले मगर ने कछुए को छोड़ने का जैसा कोई प्लान नहीं बना रखा था।
प्रीटो ने से भी बताया कि ये पूरी घटना जल्द ही घट गई। पानी एकदम शांत दिख रहा था, फिर अचानक से उसमें से तेज आवाज आना शुरू हुई। जब वो पल्टे देखा कि मगरमच्छ अपने दांतों तले कछुए को दबाकर खाने के पूरे मूड में है।
कछुआ मारा गया
अब कोई भी लड़ाई हो, इंसानी या फिर जानवरों की। कोई इसमें हारता है तो कोई जीतता है। कभी-कभी कोई जिंदा रहता है तो कभी किसी एक पार्टी को मरना होता है।
ऐसा ही इस लड़ाई का भी अंत हुआ। आखिर में अपने जान को बचाते-बचाते कछुआ मगरमच्छ के भेंट चढ़ ही गया।
इस सब के बीच फोटोग्राफर तस्वीरें खींचने के अलावा और कुछ भी ना कर सका। उसने हमेशा के लिए इस झगड़े को कैद कर लिया और लोगों के साथ इसे शेयर किया।
ऐसे और भी भयावह जानवरों के झगड़े देखने के लिए क्लिक करें
हाथी के लिए मगरमच्छ को रास्ते से शेरों ने ऐसे किया साफ
शेरों के मुंह लगा खून, देर रात भैंस से हुई खूनी भिड़ंत
शेर के बच्चे ने सुलझा दी अपनी मां की मर्डर मिस्ट्रीजब शिकार के लिए भूखे जैगुआर ने लगाई नदी में छलांग