फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस घर के फ्रिज में घात लगाए बैठा था सांप, अनजाने में लड़के ने खोल दिया दरवाजा और...

Tue, 05 Sep 2017 12:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विज्ञापन
जरा सोचिए, पूरे दिन ऑफिस में काम करने के बाद आप थके हारे घर आए। पानी पीने के लिए फ्रिज खोले तो आपका सामना अजगर से हो जाए। सांसें तो आपकी थमनी ही हैं और दोबारा तो आपकी फ्रिज खोलने की हिम्मत होगी नहीं। रही बात प्यास की तो प्यास क्या भूख लगनी भी बंद ही हो जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें- इस फोटो में छिपा है खतरनाक सांप, ढूंढ़कर दिखाएं

 

फ्रिज में अजगर देख पूरे परिवार की सिट्टी बिट्टी हुई गुल

ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलियाई परिवार के साथ हुआ। घर के एक सदस्य ने कोल्ड ड्रिंक निकालने के लिए जैसे ही फ्रिज खोला फ्रिज के अंदर अजगर मिला। अजगर फ्रिज के अंदर कैसे घुसा इसकी जानकारी नहीं है पर फ्रिज में उसे देख पूरे परिवार की सिट्टी पिट्टी जरूर गुम हो गई।

फिर क्या था तुरंत सांप को निकालने के लिए बचाव दल को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे बचाव दल ने सांप को निकालने के लिए पहले पूरे फ्रिज को खाली किया। इसके बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक 1.9 लाख लोगों ने देखा है और 1200 लोगों ने इसे शेयर भी किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें