मगरमच्छ का नाम सुनते ही अच्छे अच्छे लोगों के पसीने निकल जाते हैं। हम सभी जानते हैं कि मगरमच्छ एक मांसाहारी जीव है। अक्सर आपने मगरमच्छ के इंसानों पर हमले के भी किस्से सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मगरमच्छ के बारे में बताने जा रहे हैं जो शाकाहारी है। हैरान हो गये न आप, लेकिन यह सच है। आगे की स्लाइड्स में जानें कहा है यह शाकाहारी मगरमच्छ...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
crocodile
केरल के अनंतपुरा लेक टेम्पल की झील में रहने वाले इस मगरमच्छ को लेकर पुजारियों का दावा है कि यह पूरी तरह से शाकाहारी है। इस मगरमच्छ का नाम बबिआ है और यह इस मंदिर की रखवाली करता है। मंदिर के आगे जिस झील में यह रहता है वहां तमाम श्रद्धालु नहाते हैं, लेकिन यह मगरमच्छ किसी को भी किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है।
विज्ञापन
3 of 4
चंबल सेंक्च्युरी में घड़ियाल
- फोटो : अमर उजाला
बताया जाते है कि बबिया स्वभाव से बहुत शांत है और उसे खाने में सिर्फ मंदिर का प्रसाद खाना ही पसंद है। बबिया शाकाहारी है, जिस वजह से झील में रहने वाली मछलियों को भी परेशानी नहीं। सबसे बड़ी हैरान करने वाली बात यह है कि बबिआ का खाने का समय तय है। बबिआ रोजाना दोपहर की पूजा के बाद चावल और गुड़ का बना प्रसाद खाता है।
इस मामले में मंदिर प्रशासन का कहना है कि पिछले 150 सालों से इस झील में मगरमच्छ दिख रहे हैं, मगर एक समय में सिर्फ एक ही मगरमच्छ दिखाई देता है। एक मगरमच्छ के मरने पर दूसरा अपने आप आ जाता है, लेकिन यह मगरमच्छ कैसे, कहां से आता है इस बात का किसी को नहीं मालूम।