कितना भी बड़ा हो, हम किसी केकड़े को एक कमरे के आकार से ज्यादा बड़ा होने के बारे में नहीं सोच सकते। लेकिन डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक हाल ही में ब्रिटेन के विसटेबल में इतने बड़े केकड़े को देखा गया जो कई गज बड़ा है।
वो इतना बड़ा है कि उसमें कई इमारतें, बोट और बड़े-बड़े खंभे भी छोटे ही दिखें। माना जा रहा है कि इस केकड़े का आकार 50 फुट का है।
इसे केंट के बंदरगाह के किनारे देखा गया जहां ये हल्के पानी में रूका हुआ था। देखने से वो खाने वाले केकड़े जैसा ही दिख रहा था और किसी आम केकड़े से लगभग पांच गुना ज्यादा बड़ा था।