कहते हैं ना कि प्रकृति में ऐसी कई सारी चीजें हैं जो अभी भी हमारे नजरों से छिपी हुई हैं। हमारी धरा कितनी संपन्न है, इसका अंदाजा हाल ही मिला ये अनोखा मेंढक दे सकता है।
डेली मेल के मुताबिक ब्रिस्टल युनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र ने हाल ही में एक नए मेंढक की तलाश की है।
उन्हें ये मेंढक साउथ अफ्रीका के पूर्वी हिस्से में स्थित मैडागास्कर के जंगलों में मिला। सैमयुल पेनी अभी मास्टर्स कर रहे हैं।
आम भाषा में इस मेंढक का ट्री फ्रॉग का नाम दिया गया है। वो हरे रंग का है। उसकी आंखों का ऊपरी हिस्सा और पीठ का रंग लाल रंग का है।