फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेज! दो साल की गाय दे रही है रोज तीन लीटर दूध

विज्ञापन
विज्ञापन
आपने कभी ऐसा सुना है कि कोई गाय बिना गर्भधारण किए ही दूध देती हो? असंभव सी लगने वाली ये बात वाकई सच साबित हुई है।
विज्ञापन


कहीं दूर की नहीं, ये अनोखी गाय अपने ही देश के तमिलनाडु राज्य में है। यहां डिंडीगुल नाम की जगह पर दो साल की गाय (बछिया) ने दूध देना शुरू कर दिया है।

यही नहीं, वो रोजाना तीन लीटर दूध दे रही है। यह करिश्माई गाय डिंडीगुल जिले से करीब तीस किलोमीटर दूर चिन्नुपट्टी में रहने वाले एंथोनी की है।

बढ़ने लगा गर्भ

इस अजब सी गाय पर डॉक्टरों की नजर तब पड़ी जब महज एक महीने की इस गाय का आकार गर्भ धारण करने वाली गाय के समान बढ़ने लगा।

हैरत की बात है कि इतनी छोटी उम्र में ही उसके थनों का तेजी से विक‌ास होना शुरू हो गया।

पशु चिकित्सक को यह जानकर बेहद ताज्जुब हुआ और उसने गाय के मालिक से दूध निकालने के लिए कहा।
विज्ञापन

फिर तो होने लगा गजब

जिसके बाद से यह दो साल की गाय रोजाना करीब तीन लीटर दूध दे रही है।

पशु चिकित्सक के मुताबिक गाय का गर्भाशय भी अभी पूर्ण रूप से विकसित नही हैं।

हारमोन में आए बदलाव की वजह से समय से पहले ही इस बछिया ने दूध देना शुरू कर दिया है।

डाक्टर का कहना है कि अगर इस बछिया से दूध नहीं निकाला गया तो उसकी सेहत बिगड़ सकती है।

फुटबॉल जितना हुआ इस शख्स के अंडकोष का आकार!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें