फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन आंखों वाली गाय देखी है कभी? यकीन ना हो तो देखें

विज्ञापन
विज्ञापन
अजब-गजब शरीर वाले लोगों को तो आपने पहले कई बार देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऐसी गाय देखी जिसके पास दो नहीं बल्कि तीन आंखें हैं?
विज्ञापन


नहीं ना। डेली मेल के मुताबिक तमिलनाडु के कोल्हाथूर नाम की जगह पर एक ऐसी बछड़े ने जन्म लिया है जिसकी तीन आंखें हैं। इसकी दो आंखें तो एकदम ठीक जगह पर हैं, लेकिन तीसरी आंख हिंदु धर्म के भगवान शिव की तरह माथे पर बीचोबीच है।
 
इस अनोखे बछड़े के जन्म के बाद से लोग इस भगवान शिव का साक्षात अवतार मानने लगे हैं और इसकी पूजा करने के लिए लोगों का तांता रोज ही लगता है।

परिवार वाले हैं खुश

बछड़े के मालिक राजेश कहते हैं कि भगवान ने उनके गांव में चमत्कार किया और जन्म लिया है। उन्हें ऐसा लगता है कि ये बछड़ा गांव में अच्छी किस्मत की बरसात करेगा।

उनका ये भी कहना है कि वैसे भी भारत में गाय को ज्यादातर लोग पूजते हैं और माता मानते हैं। गांव में रहने वाली एक महिला शर्मिला का कहना है कि वो भगवान शिव की पूजा करती हैं और बछड़े को देखने के बाद से उसकी भी।

राजेश का कहना है बछड़े को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं और दूसरे जिलों के लोग पहुंचकर इसकी पूजा भी करते हैं। बछड़े के जन्म से सभी बहुत खुश हैं। इस बछड़े का अभी तक कोई नाम तो नहीं रखा गया लेकिन वो सबका लाडला जैसा है।
विज्ञापन

बस मां से मतलब

इस नन्हे बछड़े को जिसे दुनिया इतनी भाव दे रही है, उसे तो कुछ पता ही नहीं है। उसे बस अपनी मां के पास रहना अच्छा लगता है। वो अपनी मां के साथ किसी आम बछड़े जैसा ही हर वक्त साथ रहता है।

ऐसी मान्यता है कि शिव भगवान अपनी तीसरी आंखें तभी खोलते हैं जब उनमें गुस्सा भरा हुआ होता है। लेकिन इस बछड़े की चाल-ढ़ाल बताती है कि इसे गुस्‍सा जल्दी नहीं आता और इसकी तीसरी आंखें दोनों आंखों की ही तरह खुली रहती है।

ऐसे ही और अजब-गजब खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

मिला सबसे बड़े डायनासोर का जीवाश्म, दंग कर देगा आकार

किसान को मिला दो-मुंहा सांप, आप भी देखें तस्वीरें

प्रेगनेंट चिड़िया ने जब भरी उड़ान, देखिए अनोखी तस्वीरें

अपनी खिदमत कराने के लिए पांडा ने किया प्रेगनेंट होने का नाटक!




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें