आपने अक्सर लोगों को बिना हेलमेट के सवारी करते देखा होगा... कुछ लोग हेलमेट लगाते भी हैं तो केवल ट्रैफिक पुलिस और चालान कटने के डर से... लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि लोग एक कुत्ते के डर से ट्रैफिक के नियम मानने लगे हों...आप सोच रहे होंगे ये क्या बात हुई... एक कुत्ते की वजह से कैसे कोई ट्रैफिक नियम मान सकता है। तो आइए हम बताते हैं।
पढ़ें- कुत्ते के भौंकने से तंग आकर यहां लोग करते हैं ऐसा काम, तस्वीरें देखना भी है मुश्किल
हेलमेट न पहनने वालों पर लगता है भौंकने
- फोटो : K9 Gurukul Dog Training
बंगलुरु में ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने का जिम्मा एक लैब्राडोर ने उठाया है। इस कुत्ते का नाम हनी है जो सड़क पर बैठकर ट्रैफिक नियम न मामने वालों को सबक सिखाता है। ये कुत्ता इतना स्मार्ट है कि हेलमेट न पहनने वालों पर भौंकने लगता है।
शॉर्ट फिल्म में भी किया गया है हनी का इस्तेमाल
- फोटो : K9 Gurukul Dog Training
इस कुत्ते का इस्तेमाल एक शॉर्ट फिल्म में भी किया गया है। ये ऐसे लोगों पर ही भौंकता है जो ड्राइविंग के दौरान हेलमेट नहीं पहनते या सीट बेल्ट नहीं लगाते।