ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में ऐरॉन राउस के घर में विंन्स्टन नाम का अजगर रहता है। वो ऐरॉन का पालतू जानवर है। अब जानवर पाला है तो उसे वक्त पर खाने के लिए तो देना ही पड़ेगा।
डेली मेल के मुताबिक ऐरॉन ने भी अपने अजगर को एक चूहा खाने को दिया। मालिक ने गलती ये कि की चूहे पकाकर उसे भट्टी से निकालकर सीधे चिमटे के साथ ही अजगर को दे दिया।
अब अजगर को भी क्या पता क्या खाना है और क्या नहीं। उसने चूहा तो खा ही लिया साथ ही चिमटे को भी निगल गया। हो सकता है उसने चूहे के साथ चिमटे को भी खाने की चीज समझ बैठने की भूल की होगी।