फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस का टॉयलेट था ब्लॉक, निकल आया 5 फुट का अजगर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोचिए क्या हो तब जब आप टॉयलेट में जांए और वहां पांच फुट का अजगर आपका इंतजार कर रहा हो?
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक कैलिफोर्निया में हाल ही में ऐसा हुआ। एक ऑफिस के कर्मचारी उस दिन खासे परेशान हुए जब टॉयलेट इस्तेमाल करने के लिए उन्हें दिक्कतें उठानी पड़ी।

टॉयलेट बार बार ब्लॉक हो रहा था। ब्लॉकेज को हटाने के लिए कर्मचारियों को पुलिस को बुलाना पड़ा। प्लंबर की जगह पर पुलिस बुलाने का मतलब यही था कि कुछ बड़ी मुसीबत थी।
विज्ञापन


स्टेफनी और हॉली वेल्स ने देखा कि टॉयलेट सीट पर पानी जरूरत से ज्यादा भर रहा है। पानी नीचे जाने के बजाय और ऊपर ही चढ़ता आ रहा था। वो एक अजगर था।
विज्ञापन

डिपार्टमेंट ऑफ एनिमल सर्विस के पहुंचे लोग

उन्होंने देखा कि टॉयलेट की सीट के बीचोबीच एक लगभग साढ़े पांच फुट का अजगर मिला। सूचना मिनलते ही डिपार्टमेंट ऑफ एनिमल सर्विस के पहुंचे लोग वहां पहुंचे और फंसे हुए अजगर को टॉसलेट सीट से बाहर निकाल ही लिया।

ये अजगर बोआ कंस्ट्रिक्टर प्रजाति का सांप था। लेकिन अजगर टॉयलेट सीट के अंदर कैसे जा बैठी, किसी को पता नहीं।

हांलाकि किसी को भी अजगर से कुछ नुकसान नहीं हुआ। उसे हटा लिया गया, एकदम सही वक्त पर। बताते चलें कि बोआ कंस्ट्रिक्टर वो भी कनाडाई प्रजाति का सबसे ठंडे बर्ताव के लिए जाना जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें