जाली में फंसे एक सांप को जाल काटकर आजाद करना अपनेआप में अलग सा काम है। आपको ऐसा लग सकता है कि ऐसा करने के बाद लोग आपकी तारीफें करेंगे और अचंभित हो जाएंगे।
पर सोचिए जरा क्या हो अगर अगर यही सांप आजाद होने के बाद आपको ही अचंभित कर देने वाला काम कर दे? हम एक तरह से कह सकते हैं कि इन दोनों लड़कों के साथ यही हुआ।
इस वीडियो में सारा लाइमलाइट तो ये सांप ही ले गया। डेली मेल के मुताबिक दोनों लड़कों को जाली में फंसा हुआ सांप मिला। वो चाकू की मदद से उस जाली को काटकर उसे छुड़ाने लगा।