अमेरिका के मिशिगन में वेन नाम की एक जगह है। वहां ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं जो चिकन खाना खूब पसंद करते हैं।
हरबीट में छपी खबर के मुताबिक एक ऐसे ही घर में डिनर के लिए चिकन की डिमांड थी। कस्टमर की इस डिमांड के तहत मुर्गों के ओनर ल्यॉड ओलसन ने अपने एक मुर्गे का सिर काटना चाहा।
उसने अपने बड़े धारदार चाकू से माइक नाम के इस मुर्गे का सिर काट डाला। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि उसे देखकर सब सन्न रह गए।