डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक दो बच्चों की मां मारियाना रामोस रोजा साउथ अमेरिका के वेनिजुऐला के एक जंगल में घूम रहीं थीं।वो हेनरी पिटीयर नेशनल पार्क में घूम ही रही थीं कि तभी उन्हें एक ऐसा नजारा दिखाई दिया जो वो कभी नहीं भूल पाएंगी। मारियाना ने देखा कि हरे और नीले रंग की दो छिपकलियां एक-दूसरे को किस कर रहीं हैं। उस वक्त मारियाना के बेटा भी उनके साथ था। बेटे के कहने पर ही मां ने उन दोनों छिपकलियों को किस करते हुए तस्वीरें खींच ली। ये तस्वीरें वाकई सुंदर हैं।साउथ अमेरिका के अलावा ये जंगली रंगीली छिपकलियां सेंट्रल अमेरिका और करिबियन आइलेंड्स में भी पाई जाती हैं।ये ज्यादा से ज्यादा 12 इंच तक बढ़ती हैं और चार सालों तक जी सकती है।