फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखे अंदाज में हुआ हिप्पो का 'दंत मंजन', देखें तस्वीरें!

विज्ञापन
विज्ञापन
हम सभी जानते हैं कि दरियाई घोड़े धरती पर कुछ चुनिंदा भयानक जानवरों में से एक माने जाते हैं।
विज्ञापन


मेट्रो के मुताबिक उनका भारी-भरकम शरीर और जानलेवा दांत किसी की भी रूह कंपा देने के लिए काफी होते हैं।

लेकिन मिलिए ऐसे अनोखे दरियाई घोड़ों से जिन्हें देखकर आप डरेंगे नहीं बल्कि हैरान रह जाएंगे। ऐसा हम इसलिए कह रहें हैं क्योंकि इन भयानक हिप्पो के दांतों की यहां पर सफाई की जाती है।

Trending Videos

जापान में है ये जू

जापान स्थित एक जू में साल में एक बार ही हिप्पो के दांतो की सफाई की जाती है। इसके पीछे का मकसद है उनके दांतों को सुंदर बनाए रखना और बदबू से दूर रखना भी।

इन दरियाई घोड़ों से रोज ही हजारों घूमने वाले मिलने आते हैं।

जू के मालिकों को लगा कि लोगों को इस बात का पता चलना चाहिए कि उनके जू में हर जानवर की बढ़िया केयर की जाती है।

बड़ा ब्रश होता है यूज

अब हिप्पो इतने बड़े हैं तो उनके लिए ब्रश भी कुछ खास ही होंगे। जिस ब्रश से हिप्पो के दांतों की सफाई होती है उनका आकार बहुत बड़ा होता है।

ब्रश कराने वाले लोग इस बात का ख्याल रखते हैं कि हिप्पो उन पर हमला ने बोल दें, इसलिए वे खुद को दूर रख, हिप्पों को जाल की दूसरी ओर से ही हिप्पो को ब्रश करवाते हैं।

ऐसा वो अपने सभी हिप्पो को करते हैं।

हिप्पो को भी ‌है पसंद

तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है कि हिप्पो खुद भी साल में एक बार अपने दांतों की सफाई करवाकर खुश है।

देखिए कैसे वो बार-बार मुंह ऊपर कर ब्रश करवाने की कोशिश कर रहा है।

उसे ऐसा करते देखकर जू आने वाले बहुत सारे बच्चे और बड़े लोग एकदम हैरान रह गए हैं।
विज्ञापन

देते हैं एक मैसेज

जू के अधिकारियों की मानें तो जब वो हिप्पो के दांतो की सफाई करते हैं, तो इस तरह से वो वहां पहुंचे बच्चों को भी अपने दांत ब्रश करने का मैसेज देते हैं।

अक्सर बच्‍चे अपने दांतो की सफाई से बचते नजर आते हैं। ये सीन उनके लिए जरूर कुछ सिखा जाने वाला होता है।

गुस्साए बॉस का कारनामा, 300 किलो सिक्के देकर बांटा वेतन!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें