फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डफ़िश को था ब्रेन ट्यूमर, की गई सफल सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आपने इंसानों के एक से बढ़कर एक सर्जरीज को पढ़ा या फिर सुना होगा। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि किसी मछली की ब्रेन सर्जरी हुई हो?
विज्ञापन


नहीं ना। बीबीसी में छपी खबर के मुताबिक हाल ही में डॉक्टरों ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में गोल्डफिश मछली का ब्रेन सर्जरी किया है। ये सर्जरी अपने आप में चौंकाने वाली थी।
 
जॉर्ज नाम की इस गोल्डफ़िश की मालकिन मेलबर्न में रहती हैं। डॉक्टर ट्रीस्टन रिच ने यह ऑपरेशन किया। उन्होंने मेलबर्न के 3 ए डब्ल्यू रेडियो स्टेशन पर कहा कि वो मछली अब भली चंगी है और तैर रही है।
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

जटिल था ऑपरेशन

चिकित्सकों का कहना है कि 10 साल की यह गोल्डफ़िश अभी और 20 साल जी सकती है। डॉक्टर रिच ने कहा, "जॉर्ज के सिर के ऊपरी हिस्से में बड़ा सा ट्यूमर था जो धीरे-धीरे बढ़ रहा था। इससे उसका जीवन प्रभावित हो रहा था।"

जॉर्ज की मालकिन को ऑपरेशन या उसे हमेशा के लिए सुला देने का विकल्प दिया गया था। डॉक्टर रिच कहते हैं कि उन्होंने ऑपरेशन की राह चुनी.

उन्होंने बताया कि फिश के गलफड़े में ऑक्सीजनयुक्त पानी लगातार देकर उसे जिंदा रखा गया था। उन्होंने 45 मिनट तक चले इस ऑपरेशन को 'जटिल' बताया।

मिला सबसे बड़े डायनासोर का जीवाश्म, दंग कर देगा आकार

किसान को मिला दो-मुंहा सांप, आप भी देखें तस्वीरें

प्रेगनेंट चिड़िया ने जब भरी उड़ान, देखिए अनोखी तस्वीरें









विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें