ये वाकया सुनने में जिनता अजीब है उतना ही सच भी। मारगरेट होवी नाम की महिला का कहना है कि वो सालों पहले एक डॉल्फिन को कुछ अंग्रेजी के शब्द सिखाने गई थी।
डेली मेल के मुताबिक मारगरेट वर्जिन आईलेंड्स नाम की जगह पर डॉल्फिन को अंग्रेजी के शब्द इसलिए सिखाना चाहती थी ताकि वो कुछ समय बाद लोगों से बात कर उन्हें एंटरटेन कर सके।
23 साल की मारगरेट डॉल्फिन के साथ ही खाती थी, खेलती थी और बाकी वक्त साथ रहती थी। उसे डॉल्फिन पीटर से साथ हर वक्त शूट किया जाता था और ये नोट किया जाता था कि अगर डॉल्फिन जैसी मछली को इंसानी प्यार ज्यादा दिखाया जाए तो वो अपनी फितरत कैसे बदलता है?