फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पीठ पर बैग पहन दो-पैर पर निकल चला ये कुत्ता

Thu, 12 Mar 2015 03:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों चीन के सिचुआन प्रांत में एक अजीबोगरीब कुत्ते सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रखा है। आईबी टाइम्स के मुताबिक एक साल का ये कुत्ता चार की जगह दो पैरों पर आसानी से चल देता है।
विज्ञापन


इस बार उसने सबका ध्यान इसलिए आकर्षित किया क्योंकि उसने हैट पहन रखी थी, शर्ट और स्कूल जाने वाली बच्चियों जैसी स्कर्ट और पीठ पर एक बैग भी पहन रखा था।

बहुत ही क्यूट से लगने वाले इस कुत्ते ने जब दो पैरों पर इसी ड्रेसिंग के साथ चलना शुरू किया तो सब हैरत में पड़ गए।

एक बार तो इस कुत्ते को दूर से देखने पर कोई ये कह ही नहीं सकता कि वो एक कुत्ता है। इस कुत्ते के मालिक जू कहते हैं कि अपने कुत्ते को उन्होंने दो महीने की कड़ी ट्रेनिंग के बाद ऐसा बनाया है।
विज्ञापन






और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें