इन तस्वीरों को में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक बगुला नदी में खुद को डुबा रहा है।
डेली मेल के मुताबिक यान यान सिआओ नाम की चीनी महिला की इन तस्वीरों को खींचा जिसमें देखा गया कि एक बगुला पंखों को फड़फड़ाते हुए पानी में खुद ही चला गया।
यान ने देखा कि नदी में इस बगुले के साथ ही उसकी मां भी थी। मां काफी कमजोर सी दिख रही थी। मां बगुले की मौत वहीं हो गई और वो पानी में डूब गई।
इस बात से जैसे इस बच्चे बगुले को काफी शॉक लगा। वो कुछ देर तो अपनी मर चुकी मां के आस-पास ही रहा। फिर दुखी होकर खुद की जान का दुश्मन बनते देखा गया।