फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! मरे हुए सांप भी मार सकते हैं आपको

विज्ञापन
विज्ञापन
आपने हाल ही में आई उस खबर को तो पढ़ा ही होगा जिसमें चीन में एक शेफ का सांप ने तब काट लिया जब वो उसका सिर काट चुका था।
विज्ञापन


एक खास तरह की रेसिपी बनाने के लिए उसने विषैले सांप को सिर से काट दिया और फिर डस्टबिन में डालने जा रही रहा था कि उसे सिर-कटे सांप ने काटकर मार डाला।

इस घटना की आपको याद दिलाने के बाद मिड डे में छपी खबर को हम आपसे शेयर करना चाहेंगे। वॉशिंगटन की युनिवर्सिटी ऑफ अरकानकास के प्रोफेसर स्टीवन बॉपुरे ने बताया कि सांप मर जाने के बाद भी काट सकते हैं।

नर्व मैकेनिस्म का खेल

जी हां, उन्होंने बताया कि मरे हुए सांप की थोड़े बहुत मूवमेंट अगर दिखाई दें या होने लगे तो ये उसके शरीर में मौजूद आयन्स जिसे हम इलेक्रिटकली चार्जड पार्टिकल या कण भी कहते हैं, उसकी वजह से होता है।

उन्होंने कहा कि ये प‌ार्टिकल मरे हुए सांप के नसों की सेल्स में सांप के मरने के कुछ घंटों बाद भी एक्टिव रहते हैं।

जैसे ही उसके साथ कोई छेड़-छाड़ होती है, ये नसें खुल जाती हैं और इनसे आयन्स पास होने लगते हैं। इससे उनमें एक इंपल्स होता है जो उन्हें मुड़ने या फिर कोई एक्‍शन लेने की इजाजत देता है। कुछ इन्हीं एक्‍शन में शामिल हैं सांपों का मरने के बाद भी काट देने की काबिलियत।
विज्ञापन

घंटों पहले दिमाग में सबकुछ तय

प्रोफेसर ने ये भी बात साफ की कि विषैले सांप जैसे कि कोबरा और रैटलस्नेक को मरने के काफी घंटो बाद भी उनका दिमाग उन्हें काट खाने के ऑर्डस देता है।

उन्होंने इस बात पर हैरत भी जताई कि सांप मर जाने के बाद अपने ‌संभव रिफेल्कसस के बारे में जाने जाते हैं, लेकिन कई लोगों को इसका पता नहीं है।

आखिर में उन्होंने ये बात बताकर अपनी बात खत्म की, कि बहुत सारे ठंडे खून के जानवर और कई रेपटाइल्स भी इस खूबी के लिए जाने जाते हैं।

सांपों से जुड़ी और खबरें

ये भाई चलाते हैं जहरीले सांपों का फार्म हाउस, पालते हैं 50 हजार सांप

हे भगवान! सिर कटने के 20 मिनट बाद काट बैठा ये कोबरा, देखें तस्वीरें

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें