फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेर के बच्चे ने सुलझा दी अपनी मां की मर्डर मिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आपने ऐसी घटनाओं को पहले सुना या फिर तस्वीरों में देखा होगा जब शेर भैंसों का शिकार कर लेता है।
विज्ञापन


लेकिन, क्या कभी आपने ऐसे जानवरों की भिड़ंत के बारे में सुना है जहां कई जंगली भैंस मिलकर एक शेर को ही जान से मार डालें?

टाइम्स ऑफ इण्डिया में छपी खबर के मुताबिक गुजरात के गिर नेशनल पार्क जिसे हम सासनगिर नाम से भी जानते हैं, वहां से करीब 500 मीटर की दूरी पर कोठारिया गांव की एक पहाड़ी पर ऐसी ही घटना घटी।
Trending Videos

मारा डाला मां को

आम तौर पर जंगल का राजा कहे जाने वाले शेर लड़ाई के दौरान मरते हैं या फिर किसी प्राकृतिक कारण से।

लेकिन जानवरों के इस झगड़े में भैंसों ने मिलकर 11 साल की इस शेरनी को बड़ी बुरी मौत दी। ये पूरी घटना छुपकर शेरनी का 11 महीने का बच्चा देख रहा था।

वो अपनी मां को मरते देख रहा था, लेकिन अपनी जान चली जाने के डर से झाड़ियों से बाहर ना निकल सका। वो तब तक वहां सहमा बैठा रहा जब तक भैंसों का झुंड वहां से चला नहीं गया।

राउंड में पता चली कहानी

जंगल क्षेत्र का राउंड लगाने वाले गार्ड राना मोरी उस दिन भी चक्कर ही काट रहे थे।

तभी उनकी नजर झाड़ियों में सहमे से बैठे शेर के बच्चे पर पड़ी।

उन्हें ये देखकर हैरानी हुई कि इशारों इशारों में शेर का बच्चा उनसे कहीं चलने का कह रहा था।

वो अपने पीछे-पीछे गार्ड को कहीं ले जा रहा था।

ओएमजी!

शेर के बच्चे ने गार्ड को उस जगह पहुंचा दिया जहां भैंसों ने मिलकर उसकी मां को मार डाला था।

शेर के बच्चे ने अपनी मरी मां के लोथड़े दिखाए और हड्डियां के टुकड़े भी।

राना को ये समझने में तनिक भी देर नहीं लगी कि वो डेड बॉडी शेरनी रूपा की है। वो अकेली मादा शेर थी और उसे भैंसों ने मिलकर मार डाला था।
विज्ञापन

खबरें ऐसी और भी

जानवरों की अगर ऐसी ही खौफनाक भिड़ंत आप देखना चाहते हैं तो इन स्टोरीज पर क्लिक करें

जैगुआर ने दबे पांव बनाया मगरमच्छ को शिकार

मुंह में दबाकर मगरमच्छ ने हिप्पो को हवा में उड़ाया

जब गुस्साए सांड ने आंख पर पट्टी बंधे घोड़े पर किया वार..
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें