फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये भाई चलाते हैं जहरीले सांपों का फार्म हाउस, पालते हैं 50 हजार सांप

विज्ञापन
विज्ञापन
हममें से कई लोगों के लिए रोजमर्रा के बहुत सारे काम तनाव देने वाले हो सकते हैं।
विज्ञापन


लेकिन, मिलिए इन भाईयों से जिनका काम ही है रोज 50000 भयानक सांपों की देखभाल करना।

चीन के चॉन्गकिंग प्रांत में रहने वाले यांग जुनी और यांग जुनलुन मिलकर 3.3 एकड़ में फैले फार्म हाउस को चलाते हैं जिनमें सिर्फ और सिर्फ सांपों का राज है।

Trending Videos

30000 कोबरा

आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके इस फार्म हाउस में 30000 कोबरा रहते हैं और 20000 अति विषैले सांप।

इनको संभालना दो लोगों के लिए मुश्किल है, इसलिए इनकी केयर के लिए दोनों भाईयों ने 20 लोगों को नौकरी दे रखी है।

ये किसी भी व्यक्ति को रेकरूट कने से पहले उन्हें 3 महीने की कड़ी ट्रेनिंग देते हैं।

काटा कई बार

यांग कहते हैं कि उन्हें कई बार सांपों ने काटा भी है। लेकिन, सांप को पालने का शौक और उनसे मिलने वाला फायदा उन्हें पसंद है।

साउथ वेस्ट चाइना का ये हिस्सा लोगों के बीच मशहूर है। यांग बताते हैं कि जब उन्हें सांप काटते हैं तो वो खुद की बनाई हुई आयुवेर्दिक दवाइयां लगाते हैं और ढेर सारे पानी से उसे धो देते हैं।

वो अपने सभी कर्मचारियों को भी ऐसा ही करने का सलाह देते हैं।

मैनेज करना होता है

दोनों भाईयों का कहना है कि जो 20 लोग उन्होंने रखें हैं, वो 50000 सांपों के खाने के इंतजाम के साथ ही अन्य जानवरों को मारकर सांपों के लिए खाना भी लाते हैं।

वो अंडे को भी बड़ा करते हैं ताकि उनकी देखभाल की जा सके।

यांग भाई छह सालों से ये फार्म हाउस चला रहे हैं।

होता है बिजनेस

इन भाईयों ने ये भी कहा कि सांपों को बड़ा कर वो उन्हें बाहर बेचते हैं और उनकी खाल बेचने से भी उन्हें अच्छी खासी रकम मिलती है।

ये उनका बिजनेस जो उन्हें काफी पसंद है। एशिया से लेकर पूरी दुनिया में इन सांपों की बहुत मांग है।

ये काम वाकई भयानक तो है लेकिन अब उन्हें इसकी आदत है।
विज्ञापन

सांपों के ऐसी कई कहानियां

खौफनाक द्वीप, जहां के सांप काटने पर गला देते हैं चमड़ी!इस सांप ने कटवाए लाखों को दस सालों तक हजारों चक्कर!इत्तेफाक या कोई रहस्य? इस आदमी को एक ही सांप ने काटा तीन बारजब सांप ने धर दबोचा मेंढक, देखें घटना की सभी तस्वीरें...ओएमजी! इस घर से निकले किंग कोबरा के 40 बच्चे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें