फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांपों के ये चार राज जानकर आपका चौंकना लाजमी है!

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेन और ऐंबर पति-पत्नी हैं। सेशन दंपति जिस घर में रहते थे, उस घर का किराया बहुत था। किराए से बचने के लिए उन्होंने एक प्लान बनाया।  

लिस्टवर्स के मुताबिक उन्होंने इस बात की जगह-जगह घोषणा कर दी कि जिस घर में वो रहते हैं उस घर में कई सारे सांप हैं और इसलिए उसे किसी के लिए भी खरीदना ठीक नहीं।

इस डर से वहां कोई आता नहीं था। उस घर को उसका मालिक बेच ना सका। लेकिन सेशन दंपति ने धीरे-धीरे ये महसूस किया कि उनके घर में वाकई काफी सांप आ गए हैं।

ये 8 गार्टर सांप थे जो पानी से लेकर घर की दीवारों पर घूमते थे। आखिरकार बेन और ऐंबर को सांपों से परेशान होकर वहां से खुद को दिवालिया घोषित कर  निकलना ही पड़ा। ये मामला कहां है, ये पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

सहवास के बिना भी पैदा होते हैं सांप

क्या आपने कभी वर्जिन बर्थ का टर्म सुना है? वैज्ञानिकों ने बताया कि सांप समेत अन्य कई जानवर ऐसे हैं जिन्हें बच्‍चा पैदा करने के लिए सहवास की कोई जरूरत नहीं।

सांपों में इस प्रक्रिया को फैकलटेटिव पा‌र्थनोजेनेसिस कहा जाता है। नार्थ अमेरिकन कॉपरहैड्स और कॉटनमाउथ को पढ़ते वक्त वैज्ञानिकों ने पाया कि कई सांपों ने जिसमें से ज्यादातर पिट वाइपर प्रजाति के थे, बिना किसी नर सांप के बच्चे पैदा किए हैं।

साथ में बताया गया कि वर्जिन बर्थ का काम उसी जगह देखने को मिलती है जहां मादा सांप को नर सांपों से दूर रखा जाता है। वैसे जंगलों में ऐसे मामले देखने को नहीं मिलता है।

कुछ सांप जो लगा लेते हैं गले

तस्वीर देखकर ऐसा नहीं लग रहा है जैसे सांप ने चूहे को जकड़ लिया है और अब उसे खाकर ही दम लेगा?

लेकिन आपको पता है कि 5.5 मीटर का बोआ कंस्ट्रिक्टर नाम का सांप अगर कभी जकड़ ले तो तब तक जकड़ा रहति है जब तक जान ना चली जाए।

ये ना हीं काटता और ना ही निगलता है। ये जकड़कर ही मार डालता है। इस दिल की धड़कने सुनने का महारथ है और काफी दूर से भी अपने शिकार का पता लगा ही लेता है।

इस सांप के बारे में पता लगाने के लिए एक चूहे और इस सांप के साथ प्रयोग किया गया था।

विज्ञापन

पैरों वाले सांप

क्या आपको पता है कि पैरों वाले सांप भी होते हैं? चीन में रहने वाले डीन कीऑन्गजिउ की एक रात जब नींद से आंख खुली, तो नजारा देखकर उन्हें खुदपर भरोसा ही नहीं हुआ।

उन्हें अपनी घर की दीवार पर पैरों वाला सांप दिखा। उन्होंने इस सांप को किसी तरह से मार दिया और इस अजीबोगरीब जानवर को लेकर ननचांग के वेस्ट नार्मल युनिवर्सिटी में ले गया।

काफी पड़ताल के बाद वैज्ञानिकों ने बताया कि सांप जरूरत पड़ने पर अपने पैर पैदा कर सकते हैं। इसे पीछे होक्स जीन काम  करता है। इस जीन के वजह से उनमें पैर पैदा करने की क्षमता आ जाती है।

वो इसे रेंगने नहीं बल्कि भागने में मदद करते हैं। है ना काफी अजीब?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें