दुनिया के अजीबोगरीब रहस्य और तानाशाहों की अनसुनी बातें
- फोटो : Istock
Ajab-Gajab: पूरी दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। इन रहस्यों के बारे में बेहद कम लोगों को पता होगा। दुनिया में कई ऐसी हस्तियां हुई हैं, जिनसे जुड़े कई राज हैं। अगर आप इनके बारे में जानेंगे, तो आपको यकीन नहीं होगा। हम लोगों में से बेहद कम लोगों को जानकारी होगी कि जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर को बिल्ली से डर लगता था। आप इस पर यकीन नहीं कर पा रहे होंगे, लेकिन यह पूरी तरह सच है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंक का साम्राज्य कायम करने वाले हिटलर को बाल और दाढ़ी कटवाने में भी बहुत डर लगता था और चिल्लाता था। इसकी वजह से वह अपनी दाढ़ी खुद बनाता था। उसे लगता था कि मौका मिलते ही लोग उसे मार डालेंगे। अगर वह किसी के हाथ में ब्लेड देखकर भी डर जाता था। विस्तर पर लेटने से पहले वह अपने खुद के नौकर से बिस्तर की जांच कराता था। उसको अंधेरे से भी डर लगता था। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि वह सुबह चार सोता था और 11 बजे जगता था।
तानाशाहों की अनसुनी बातें
लीबिया का पूर्व तानाशाह कर्नल मुअम्मर अल गद्दाफी को उसकी सनक के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता था। कई महिलाओं ने तानाशाह गद्दाफी पर रेप का आरोप लगाया था। गद्दाफी दुनिया के क्रूर तानाशाहों में से एक था। लीबिया पर उसका 42 साल तक राज था। गद्दाफी के शासन काल के दौरान लोग हमेशा खौफ में रहते थे। 20 अक्टूबर 2011 को तानाशाह गद्दाफी गृहयुद्ध में मारा गया था। किसी अरब देश में सबसे अधिक समय तक राज करने वाले तानाशाह के रूप में जाना जाता रहा है।
Gold Repatriation: ब्रिटेन से 100 टन सोना क्यों वापस ले आया आरबीआई? जानिए इसके पीछे की असली वजह
सद्दाम हुसैन
इराक पर शासन करने वाला सद्दाम हुसैन एक लेखक था। इसके बारे में शायद ही किसी को जानकारी हो। उसने एक किताब लिखी थी जिसका नाम Zabiba and the King थी। यह पुस्तक साल 2002 में प्रकाशित हुई थी। सद्दाम हुसैन को 30 दिसंबर 2006 को फांसी दी गई थी।
ब्रिटेन का शाही परिवार
प्रिंस चार्ल्स और प्रिंस विलियम्स अपनी यात्रा के समय हमेशा अलग-अलग जहाज का इस्तेमाल करते थे। इसके पीछे एक बड़ी वजह थे। वे इसलिए ऐसा करते थे, क्योंकि प्लेन क्रैश हो, तो कम से कम एक लोग जिंदा रहें।
Viral Video: कुत्ते ने किया ऐसा काम, चलती ट्रेन से उतरने से पहले सोच में पड़े लोग
अजीबोगरीब जियोलॉजिस्ट
मशहूर जीव विज्ञानी चार्ल्स डार्विन का नाम बेहद कम लोग जानते होंगे, लेकिन इनके बारे में एक बात जानकर हैरान हो जाएंगे। वह जिन जानवरों की खोज करते थे उनको खा जाते थे।