फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: पूरे श्रीलंका में कैसे एक बंदर ने कर दी बिजली गुल? जानिए क्या है पूरा मामला

Fri, 14 Feb 2025 07:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajab-Gajab: एक बंदर ने श्रीलंका के मुख्य ग्रिड में पहुंच गया और वहां पर ट्रांसफॉर्मर में कुछ गड़बड़ी कर दी। इसके कारण देश के अधिकतर इलाकों में बिजली गुल हो गई। बिजली को बहाल करने में  इंजीनियरों ने काफी मेहनत करनी पड़ी।
विज्ञापन
बंदर ने बिगाड़ी श्रीलंका में बिजली सप्लाई - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ajab-Gajab: एक बंदर ने भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका को संकट में डाल दिया है। पूरे देश में मुश्किल हालात पैदा हो गए। एक बंदर ने कुछ ऐसा किया कि पूरे श्रीलंका में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अब यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। भारतीय लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। श्रीलंका में हाल ही में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। दरअसल, कोलंबो के एक उपनगर में एक बंदर बिजली ग्रिड के संपर्क में आ गया था। 

विज्ञापन


दरअसल, एक बंदर ने श्रीलंका के मुख्य ग्रिड में पहुंच गया और वहां पर ट्रांसफॉर्मर में कुछ गड़बड़ी कर दी। इसके कारण देश के अधिकतर इलाकों में बिजली गुल हो गई। बिजली को बहाल करने में  इंजीनियरों ने काफी मेहनत करनी पड़ी। तीन घंटे बाद कुछ इलाकों में बिजली पाई।

सबसे बड़ी बात यह है कि अभी तक श्रीलंका में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ट्रैक पर नहीं आ पाई है। श्रीलंका के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि रविवार को श्रीलंका के एक बिजली सब-स्टेशन में बंदर के घुसने से पूरे देश में बिजली चली गई। 
विज्ञापन


Mysterious Ship: इस रहस्यमयी जहाज पर अचानक सभी लोगों की हो गई मौत, आज तक अनसुलझी है ये अनोखी घटना

श्रीलंका के स्थानीय समयानुसार, रविवार को सुबह 11:30 बजे बिजली गुल होने की शुरुआत हुई थी। इसके बाद जैसे ही बिजली विभाग के अधिकारियों और इंजीनियरों को गड़बड़ी की जानकारी हुई, वो इसे ठीक करने की कोशिश में जुट गए। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभी भी बिजली की समस्या पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई है। 

Sunita Williams: धरती पर जल्द लौटेंगी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, नासा ने बताया कब होगी वापसी

मंत्री ने की पुष्टि

ऊर्जा मंत्री कुमारा जयकोडी ने पुष्टि की है कि एक बंदर के कारण बिजली गुल हो गई। उन्होंने कहा कि एक बंदर हमारे ग्रिड ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गया था, जिसके कारण सिस्टम में असंतुलन पैदा हो गया। यह घटना कोलंबो के दक्षिण में एक उपनगर में हुई है। सोशल मीडिया पर अब यह खबर आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें