फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: जेल में जिंदा शख्स को खा गए खटमल, तीन महीने से जेल में बंद था कैदी, हैरान कर देगी कहानी

Sun, 16 Apr 2023 01:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

कैदी का नाम लाशॉन थॉम्पसन था, जिसे बलात्कार के एक मामले में दोषी पाया गया था। इसके बाद उसे सजा हुई थी और वह जेल में बंद था।
विज्ञापन
aten Alive By Insects US Man Found Dead Inside Jail Cell - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ajab-Gajab: दुनिया में कई अजीबोगरीब खबरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यह मामला अमेरिका की अटलांटा जेल का है, जहां पर कीड़ों और खटमलों के काटने से एक कैदी की मौत हो गई। कैदी के परिवार ने दावा किया है कि जेल में इंसान को कीड़े और खटमल जिंदा खा गए। इसकी वजह से इंसान की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कैदी का नाम लाशॉन थॉम्पसन था, जिसे बलात्कार के एक मामले में दोषी पाया गया था। इसके बाद उसे सजा हुई थी और वह जेल में बंद था। सजा के बाद थॉम्पसन को कुछ दिनों के लिए सामान्य जेल में रखा गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद जजों ने बलात्कार के दोषी को मानसिक रूप से बीमार बता दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद लाशॉन थॉम्पसन को फुलटॉन काउंटी जेल की साइकियाट्रिक शाखा में रख दिया गया। 


''जेल में केदी के साथ हुआ जानवरों से भी बदतर सुलूक''


परिवार और मृतक के वकील माइकल डी हार्पर ने हैरान करने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि कैदी के साथ जानवरों से भी बदतर सुलूक किया गया। उन्होंने कहा कि लाशॉन को जेल की जिस बैरक में रखा गया था, उसमें किसी जानवर को भी नहीं रखा जा सकता है। 

विज्ञापन


वकील ने जेल प्रशासन को दोषी ठहराया है। इसके साथ ही प्रशासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थॉम्पसन के परिवार के वकील ने कैदी के शव की तस्वीरें शेयर की है। इसमें शव के ऊपर लाखों कीड़ों और खटमल नजर आ रहे हैं। 

Life on Mars: क्या मंगल ग्रह पर था जीवन? नासा के रोवर ने भेजा ऐसा सबूत, दुनिया में छिड़ी बहस

''एक तरह से हत्या की गई है''

वकील ने मामले को लेकर कहा कि थॉम्पसन की एक तरह से हत्या की गई है। उसको तड़पा-तड़पा कर मार दिया गया। वकील का कहना है कि दोषी ऐसी मौत का हकदार नहीं था। वकील का कहना है कि ऐसी कोठरी में किसी बीमार जानवर को भी नहीं रखा जा सकता है, लेकिन उसमें एक इंसान को रखा गया।

Gate Of Hell: दुनिया का सबसे रहस्यमयी मंदिर, दरवाजे पर जाते ही इंसान की हो जाती है मौत!

जेल प्रशासन की सफाई

जेल प्रशासन ने इस मामले पर अपनी सफाई दी है। उसका कहना कि थॉम्पसन को तीन महीने पहले गिरफ्तार किया था। उसे जेल के बैरक में अचेत अवस्था में पाया गया था।  मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, थॉम्पसन को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन बचाया नहीं जा सका। लेकिन जेल प्रशासन ने माना है कि बैरक में कीड़े और खटमल हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें