फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral video: पायलट ने 'कोल्ड ड्रिंक' से साफ किया प्लेन का शीशा, बाद में जाना सच तो लोग रह गए हैरान

Tue, 21 Apr 2026 05:40 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral video: हाल ही में सामने आया एक वीडियो में फ्लाइट के टेक-ऑफ से ठीक पहले पायलट कॉकपिट के शीशे पर सोडा डालकर उसे साफ करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, जिससे यह वीडियो चर्चा का विषय बन चुका है। आइए पूरा मामला जानते हैं। 
विज्ञापन
Pilot cleaning plane video - फोटो : instagram/airplanefactswithmax
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pilot cleaning plane video: इंटरनेट पर वायरल होने वाले वीडियो अक्सर हमें चौंकाते हैं, लेकिन कभी-कभी वे ऐसे सवाल भी खड़े कर देते हैं, जिनका जवाब जानना दिलचस्प हो जाता है। हाल ही में सामने आया एक वीडियो भी कुछ ऐसा ही है, जिसमें फ्लाइट के टेक-ऑफ से ठीक पहले पायलट कॉकपिट के शीशे पर सोडा डालकर उसे साफ करता नजर आता है। पहली नजर में यह किसी अजीब हरकत या मजाक जैसा लगता है, लेकिन असलियत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

विज्ञापन


Auction: आखिर क्यों 9 करोड़ में बिकी ये साधारण दिखने वाली जैकेट? जानें टाइटैनिक से क्या है इसका नाता
Funny Application: “फूफा जी को पनीर खिलाना है!” छात्र ने लिखी ऐसी अर्जी, पढ़ते ही प्रिंसिपल ने दे दी छुट्टी!
विज्ञापन


यह कोई स्टंट नहीं, बल्कि एक सोच-समझकर अपनाया गया तरीका है। विमान उड़ान के दौरान तेज रफ्तार से हवा को चीरता है, जिससे कॉकपिट के कांच पर धूल, तेल और छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े चिपक जाते हैं। ये दाग इतने जिद्दी होते हैं कि साधारण पानी से साफ नहीं हो पाते। ऐसे में सोडा वाटर एक असरदार विकल्प बनकर सामने आता है।

यहां देखें वीडियो




क्यों सोडा से की सफाई?
सोडा में मौजूद हल्का कार्बोनिक एसिड इन जमे हुए दागों को ढीला कर देता है, जिससे उन्हें हटाना आसान हो जाता है। खास बात यह है कि यह कांच की सतह या उसकी कोटिंग को नुकसान पहुंचाए बिना सफाई कर देता है। यही वजह है कि कई पायलट इसे एक भरोसेमंद और त्वरित उपाय के रूप में इस्तेमाल करते हैं, खासकर तब जब तुरंत कोई विशेष क्लीनिंग प्रोडक्ट उपलब्ध न हो।

Viral Video: फोन चोरी करने से पहले दबोचा गया चोर, महिला ने खिड़की से अंदर घसीट कर बजाए लात-घूसे
Dadi's Paragliding Video: 73 की उम्र में भरी हौसलों की उड़ान, दादी की पैराग्लाइडिंग ने जीता लोगों का दिल

हालांकि, यह भी सच है कि विमानों की सफाई के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए हाई-टेक क्लीनिंग सॉल्यूशंस मौजूद होते हैं, जो नियमित रूप से इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन जब अचानक कोई स्थिति सामने आ जाए और समय कम हो, तब ऐसे सरल और असरदार उपाय काम आ जाते हैं। यह वीडियो उसी ‘ऑन-द-स्पॉट’ समझदारी का उदाहरण है, जहां अनुभव किताबों से आगे निकल जाता है।

सोशल मीडिया पर इस क्लिप को देखकर लोगों ने पायलट की सूझबूझ की जमकर तारीफ की है। कुछ यूजर्स इसे जुगाड़ कह रहे हैं, तो कुछ इसे प्रोफेशनल ट्रिक बता रहे हैं। हालांकि इसे आधिकारिक नियम नहीं माना जा सकता, लेकिन इतना जरूर है कि साफ विजिबिलिटी के लिए यह तरीका काफी कारगर साबित हो सकता है।

Viral Video: ड्यूटी या मजबूरी? मच्छरदानी के अंदर बैठे सिक्योरिटी गार्ड का वीडियो कर देगा भावुक
Cloud Fun Facts: लाखों टन वजन लेकर भी आसमान में टिके रहते हैं बादल, जानें इसके पीछे का विज्ञान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें