फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइट में चुपचाप एयर होस्टेस की बना रहा था वीडियो, कैमरे पर पड़ी नजर और फिर जो हुआ...

Wed, 07 Oct 2026 11:06 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: फ्लाइट के अंदर एयर होस्टेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एयर होस्टेस यात्रियों को जरूरी जानकारी देती नजर आती है। इसी दौरान उसकी नजर कैमरा रिकॉर्ड कर रहे शख्स पर पड़ती है। वह हाथ हिलाकर आगे बढ़ जाती है। अब यूजर्स इस इशारे के अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं।
 
विज्ञापन
फ्लाइट में एयर होस्टेस का वीडियो वायरल - फोटो : इंस्टाग्राम @aviator_sajan_gwaliya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें लोगों की छोटी सी हरकत भी चर्चा का विषय बन जाती है। अब फ्लाइट के अंदर का एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें एक एयर होस्टेस अपनी ड्यूटी करती नजर आ रही है। वह यात्रियों को फ्लाइट से जुड़ी जरूरी जानकारी दे रही होती है। इसी दौरान उसकी नजर एक यात्री के कैमरे पर पड़ जाती है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है। 

विज्ञापन


 कैमरे की तरफ देखा और हिला दिया हाथ
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एयर होस्टेस फ्लाइट के टेक ऑफ के दौरान यात्रियों को गेट और प्लेन के एंट्री और एग्जिट से जुड़ी जानकारी दे रही है। तभी उसे महसूस होता है कि कोई उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। वह कैमरे की तरफ देखती है और बड़े ही शालीन अंदाज में हाथ हिलाती है। इसके बाद वह दोबारा अपने काम में लग जाती है। यही छोटा सा जेस्चर अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो देखने वाले कई यूजर्स का कहना है कि शायद एयर होस्टेस ने हाथ हिलाकर वीडियो बनाने वाले शख्स को प्यार से वीडियो बंद करने का इशारा किया था।




लोगों ने पूछा - आखिर वीडियो बनाने की जरूरत क्या थी?
वीडियो को इंस्टाग्राम पर साजन ग्वालिया नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि यह सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि बादलों के ऊपर एक लाइफस्टाइल है। वीडियो के सबटाइटल में उन्होंने एयर होस्टेस के एक बार हाथ हिलाने को लेकर भी मजेदार अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो को 86 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
विज्ञापन


 कुछ यूजर्स ने बताया स्क्रिप्टेड
वीडियो पर कमेंट करते हुए कुछ यूजर्स ने एयर होस्टेस के अंदाज की तारीफ की। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि वह हाथ हिलाकर शालीनता से वीडियो बनाने से मना कर रही होगी। दशरथ पुरोहित नाम के एक यूजर ने दावा किया कि उनके साथ भी फ्लाइट में ऐसा हुआ था और एयर होस्टेस ने उन्हें वीडियो बनाने से रोक दिया था। एक और यूजर ने लिखा कि हो सकता है एयर होस्टेस हाथ दिखाकर प्यार से वीडियो बनाने से मना कर रही हो। वहीं, कुछ लोग इस वीडियो को स्क्रिप्टेड भी बता रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें