फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सड़क पर बस रोक कर मारे पुश-अप्स, अब UP पुलिस ने शेयर किया रीलबाज का वीडियो, लोग ले रहे हैं मौज

Fri, 16 Jan 2026 01:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: उत्तर प्रदेश पुलिस ने सड़क पर बस रोक कर रील बनाने वाले लड़कों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है और सख्त चेतावनी भी दी है। पुलिस ने लड़कों के रील बनाने और बाद का वीडियो शेयर किया है। 
विज्ञापन
सड़क पर बस रोक कर मारे पुश-अप्स, अब UP पुलिस ने शेयर किया रीलबाज का वीडियो - फोटो : Instagram/Up Police
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने और रील बनाने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। इसके लिए लोग अपनी जान भी जोखिम में डाल देते हैं। कभी-कभी ऐसा होता है कि उनके रील बनाने की वजह से दूसरे लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब इस बीच एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस पुलिस ने रीलबाज लड़कों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की है। 

विज्ञापन


लड़के शायद भूल गए थे कि सड़क स्टंट के लिए नहीं है। उत्तर प्रदेश के आगरा में रील बनाने के लिए कुछ लड़कों ने ऐसा काम किया कि पुलिस के मेहमान बन गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में जो लिखा, उसने सोशल मीडिया पर लोगों के दिल को जीत लिया है।

वीडियो में आगरा की एक व्यस्त सड़क पर दो लड़के रील बनाने के लिए हद पार कर देते हैं। पहले एक लड़का चलती बस के ठीक सामने आकर ड्राइवर को रोकता है। फिर मजबूरी में चालक को ब्रेक लगाना पड़ता है। 
विज्ञापन


बस के ही लड़का सड़क पर ही 'पुश-अप्स' मारने लगता है, जबकि उसका दोस्त बगल में टशन में खड़ा है, जैसे उसका बॉडीगार्ड हो। वीडियो के दूसरे भाग में दोनों लड़कों सारी हेकड़ी निकल गई है, क्योंकि दोनों अगले ही पल वे पुलिस कस्टडी में खड़े नजर आते हैं।




Viral Video: अब मटर छीलने में नहीं आएगा आलस, वीडियो देख लोग बोले- पहले क्यों नहीं पता था

रील के चक्कर में पहुंच गए जेल

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को 14 जनवरी को शेयर किया था जिसके कैप्शन में लिखा गया - आगरा की एक रील में दिख रहा है कि एक ग्रुप बस रोककर पब्लिक रोड पर पुश-अप्स कर रहा है। कार्रवाई करते हुए आगरा पुलिस (@AgraPolice) ने इन लड़कों की पहचान की और कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। यूपी पुलिसा ने कहा कि सड़क आपका 'कंटेंट फीड' नहीं है, लाइक्स के लिए ट्रैफिक ब्लॉक न करें। सुरक्षा चुनें, समझदारी चुनें।

Alien News: कैसे दिखते हैं और क्या पहनते हैं एलियन? महिला ने किया चौंकाने वाला दावा, जानकर हिल जाएंगे आप

लोगों ले रहे मौज

पुलिस की कार्रवाई पर सोशल मीडिया पर लोग जमकर मौज ले रहे हैं और पुलिस की तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है- यूपी पुलिस आजकल रोस्ट मोड में है, कैप्शन गजब है! दूसरे शख्स का कहना है कि भाई को रील बनानी थी, पुलिस ने पूरी फिल्म बना दी। तीसरे ने लिखा है- यूपी पुलिस कभी निराश नहीं करती, बहुत बढ़िया काम।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें