वायरल हुआ मिनी मोनालिसा का वीडियो
वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति इस बच्ची से मजाक में कहता है, "ये रही छोटी मोनालिसा," जिस पर वह तुरंत मजेदार अंदाज में जवाब देती है, "तेरा मोबाइल फोड़ देंगे।" बच्ची की गहरी रंगत, बड़ी और आकर्षक आंखें, साथ ही उसकी खूबसूरत नोज पिन देखकर लोग उसे मोनालिसा भोसले से मिलती-जुलती मान रहे हैं। वीडियो को "उज्जैन में मिली छोटी मोनालिसा" शीर्षक के साथ शेयर किया गया है। यही नहीं, बच्ची के इस खूबसूरत अंदाज के लोग कायल भी हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि उज्जैन न केवल खूबसूरत शहर है, बल्कि इस शहर में खूबसूरत लोग भी रहते हैं।
सोशल मीडिया पर मिल रहा है ऐसा रिएक्शन
इस नन्ही बच्ची की मासूमियत और मजाकिया जवाब ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। कई लोग उसके आत्मविश्वास भरे अंदाज के दीवाने हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये तो बहुत खतरनाक है," वहीं दूसरे ने कहा, "मिनी मोनालिसा नाराज हो गई।" एक और यूजर ने लिखा, "यह अभी इतनी सुंदर है तो बड़े होकर कितनी सुंदर होगी। सच में यह मोनालिसा की हूबहू कॉपी लग रही है।" इस वीडियो को कई लोग री-शेयर कर रहे हैं और अपनी स्टोरी पर खूब साझा कर रहे हैं।
यह है महाकुंभ की मोनालिसा की कहानी
बता दें कि महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा अपनी खूबसूरत आंखों और आकर्षक व्यक्तित्व के चलते सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता ने न केवल लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि उन्हें एक फिल्म का प्रस्ताव भी दिलाया। हाल ही में, निर्माता सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में अभिनय का अवसर दिया। इसके लिए बकायदा 21 लाख का चेक भी सौंपा गया है। उनकी टीम महेश्वर से मोनालिसा को मुंबई ले गई और वहां उस पर वो तमाम मेहनत की गई ताकि वो कैमरे का बखूबी सामना कर सके। इसके बाद, उनके प्रशिक्षण और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने से जुड़े वीडियो मीडिया में सामने आए।